ECR : अपनी ही अधिसूचना का अनुपालन नहीं कर पाए रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ के अध्यक्ष !

ECR : अपनी ही अधिसूचना का अनुपालन नहीं कर पाए रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ के अध्यक्ष !

पटना: गलती होना ग़लत नहीं है लेकिन गलती मे सुधार और स्वीकार नहीं करना ग़लत है। ठीक ऐसा ही परिदृश्य उभरा है पूर्व मध्य रेलवे के रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ पटना में जहां अध्यक्ष द्वारा अधिसूचना संख्या- आर आर सी/ईसीआर/एच आर डी/भर्ती/जीडीसीई/2023, दिनांक 16.08.2023 को जारी किया जाता है । अधिसूचना में पात्रता की शर्तों,चयन पद्धति एवं रिक्तियों का विवरण दिया गया था। कनीय अभियंता (ट्रेक मशीन) का 94 रिक्तियों का विवरण था।

10.01.2025 को परीक्षा हुआ और 19.06.2025 को परीक्षा परिणाम जारी किया गया, परिणाम जारी होते ही वैसे अभ्यर्थियों में निराशा और हताशा फैल गई क्योंकि परीक्षा परिणाम में अधिसूचना में वर्णित मेघा सूचकांक फार्मूला का पालन नहीं किया गया था खैर अभ्यर्थियों ने आस नहीं छोड़ी और रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ पटना की इस भयंकर गलती से Railwellwishers के संज्ञान में लाया।

गलती यदि गलती से हों जाता है तो आदमी अपनी ग़लती तुरंत स्वीकार कर लेता है और खेद प्रकट करता है लेकिन यदि आदमी गलती जानबूझकर करता है तब गलती पकड़े जाने पर अपनी ग़लती स्वीकार नहीं करता है और थेथरई करता है जी हां ऐसा ही थेथरई रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ पटना के अध्यक्ष सी एस आजाद अपनी ग़लती पकड़े जाने पर कर रहे हैं ।

यह भी पढ़ें : रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, पटना द्वारा आयोजित सामान्य विभागीय प्रतियोगी परीक्षा(जीडीसीई ) 2023, परीक्षा परिणाम में हुई अनियमितता!

Railwellwishers ने जब इस संबंध में रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ पटना के अध्यक्ष सी एस आजाद से मोबाइल पर बात कर जानना चाहा कि परीक्षा परिणाम में मेघा सूचकांक फार्मूला का पालन किया गया है तो उन्होंने गोल मटोल जबाब दिया उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के रिक्तियों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार किया गया है , खैर जब परीक्षा परिणाम तैयार करने में की गई गलती को Railwellwishers ने रेल पटल पर लाया और रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं महानिदेशक कार्मिक के संज्ञान में लाया तो अध्यक्ष जी अभ्यर्थियों के सामने सफाई पेश करने लगे कि उन्होंने परीक्षा बहुत ही ईमानदारी से लिया है परीक्षा लेने वाली और परिणाम तैयार करने वाली एजेंसी से गलती हुई है तो सवाल यह उठता है कि जब गलती एजेंसी से हुई है तब आप किस लिए है यह सवाल आप अपने आप से पुछिए खैर यह सवाल जांच एजेंसी पुछेगी लेकिन आप तो अपनी ग़लती सुधारिए।

आपके लिए एक राहत की बात है कि ऐसा गलती करने वाले आप रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ के पहले अध्यक्ष नहीं है, आपसे पूर्व पश्चिम मध्य रेलवे के रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, जबलपुर में ऐसी ग़लती की जा चुकी है लेकिन गलती को संज्ञान में लाने पर एक अधिसूचना के माध्यम से परीक्षा परिणाम को रद्द कर मेघा सूचकांक फार्मूला के आधार पर परिणाम घोषित किया गया तो फिर देर किस बात की खैर आपने कार्मिक विभाग की साख को बरकरार रखा है, खैर जो होना था हो गया अब जो होना चाहिए वो कीजिए और जल्दी कीजिए क्योंकि देर होने से असंतोष बढ़ता है।

Show 3 Comments

3 Comments

  1. Manu kumar

    Respect sir koi error nhi hai exam me bas ye 20 candidate ka group hai jiska nhi hua 2700 bachho appear hua the exam me aur ye apne aap ko topper man rahe hai.. islie inlogo konlag rha hai galat hua hai

  2. Sunil Kumar

    Exam aaj se to nhi ho rha hai railway me . Usake bad bhi aise galti . aur exam agensi aaj se to nahi exam le rhi hai

  3. Rtsh

    Aise Adhikariyo ke vajah se kitne candidates ka future barbad ho jata hai aise logo par shakht karywahi honi chahiye

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *