ECR: “माल महाराज का मिर्ज़ा खेले होली”! सुल्तान मिर्ज़ा का नया कारनामा !

ECR: “माल महाराज का मिर्ज़ा खेले होली”! सुल्तान मिर्ज़ा का नया कारनामा !

दानापुर : भारतीय रेलवे का “अभूतपूर्व” ज़ोन पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में विद्युत विभाग के “सुल्तान” फैयाज हुसैन का एक अजीबोगरीब कारनामा उजागर हुआ है! पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के झाझा स्टेशन परिसर में लगभग 47 करोड़ का सोलर ग्रिड लगाने का टेंडर जारी किया गया है।

  • 47 करोड़ रुपए का यह टेंडर सवालों के घेरे में है!झाझा की कुल बिजली खपत क्या है ?
  • क्या इस 12 मेगावॉट् की सोलर परियोजना से झाझा की बिजली का खर्च शून्य हो जाएगा ?
  • क्या यह कार्य पीपीपी मोड में हो रहा है ?
  • इस तरह के कार्य की अनुमति किसने दी है ?
  • पहले से चल रहे इस तरह के कार्य की स्थिति क्या है ?
  • इस टेंडर में कुल कितने प्रतिभागियों में हिस्सा लिया है ?
  • क्या इस टेंडर में इस्लामुद्दीन की कोई भूमिका है ?

बारह मेगावाट का सोलर प्लांट लगाने के लिए लगभग 30-40 एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी । क्या संबंधित विभागों से इस भूमि के उपयोग के लिए अनुमति ली गई है? पूर्व मध्य रेल की पूरी व्यवस्था बटोरन सिंह की बिदाई में व्यस्त है महंगे महंगे उपहार के जुगाड़ में लगी हुई है रेल कार्य की चिंता किसी को नहीं है । सब अपना स्वार्थ साधने में लगे हैं ।

दानापुर मंडल को इस संबंध में एक स्पष्टीकरण जारी करना चाहिए ।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *