सामान्य विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2023, परीक्षा परिणाम हुआ निरस्त, अनियमितता की शिकायत पर हुई कार्रवाई

सामान्य विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2023, परीक्षा परिणाम हुआ निरस्त, अनियमितता की शिकायत पर हुई कार्रवाई

पटना: रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ पटना द्वारा सामान्य विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2023,जिसकी अधिसूचना संख्या-आर आर सी/ईसीआर/एच आर डी/रिक्रूटमेंट/जीडीसीई 2023 दिनांक 16.08.2023 को जारी की गई थी और परीक्षा 10.01.2025 को सम्पन्न हुआ था और 19.06.2025 को रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ पटना के सूचना संख्या 21/2023 दिनांक 19.06.2025 के माध्यम से परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया।

परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों ने रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ पटना द्वारा अपने ही अधिसूचना में वर्णित चयन पद्धति का पालन नहीं करने के मुद्दे को उठाया और Railwellwishers को मामले से अवगत कराया।

Railwellwishers ने परीक्षा परिणाम में हुई अनियमितता पर उठाया सवाल

रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ पटना द्वारा 19.06.2025 को सूचना संख्या 21/2023 के माध्यम से सामान्य विभागीय प्रतियोगी परीक्षा के घोषित परिणाम में रेलवे बोर्ड के आदेशों की अनदेखी को Railwellwishers ने प्रमुखता से रेल पटल पर रखा और महाप्रबंधक पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर एवं महानिदेशक कार्मिक विभाग रेलवे बोर्ड नई दिल्ली को परीक्षा परिणाम में हुई अनियमितता एवं परीक्षा परिणाम से परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के निराशा और हताशा से अवगत कराते हुए निराकरण का अनुरोध किया।

Railwellwishers की पहल पर परीक्षा परिणाम हुआ निरस्त!

रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ पटना ने सामान्य विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2023 के 19.06.2025 को घोषित परिणाम पर मेधा सूचकांक का पालन नहीं किए जाने की शिकायत पर अपने सूचना संख्या 22/2023 दिनांक 26.06.2025 के माध्यम से परीक्षा परिणाम को निरस्त कर दिया है, परीक्षा परिणाम निरस्त किए जाने से परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों में खुशी की लहर है और रेल प्रशासन को धन्यवाद देते हुए शीध्र ही मेघा सूचकांक का पालन करते हुए परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि परीक्षा परिणाम में अनियमितता बरतने वालों पर क्या कार्रवाई होगी और कब कारवाई होगी!
Railwellwishers की नजर बनी रहेगी।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *