सतीश कुमार ने छपरा-दिघवारा-पाटलिपुत्र रेलखंड का किया विडों ट्रेलिंग निरीक्षण

सतीश कुमार ने छपरा-दिघवारा-पाटलिपुत्र रेलखंड का किया विडों ट्रेलिंग निरीक्षण

हाजीपुर। अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड श्री सतीश कुमार ने 20 जून, 2025 को महाप्रबन्धक, श्री छत्रसाल सिंह के साथ छपरा-दिघवारा-पाटलिपुत्र रेल खण्ड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान उन्होंने छपरा-दिघवारा-पाटलिपुत्र रेल खण्ड पर संरक्षा, प्री-मानसून प्रीकॉशन्स, सिगनलों की दृश्यता, विकास कार्यों की प्रगति, यात्री सुविधाओं के उन्नयन, रेलवे ट्रैक के रख-रखाव, ट्रैक की समुचित बैलास्टिंग, ट्रैक स्क्रीनिंग, ओवरहेड ट्रैक्शन व एलाइनमेंट, कॉशन ऑर्डर एवं ट्रैक फिटिंग्स की संरक्षा का जायजा लिया ।

अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड श्री सतीश कुमार ने दिघवारा स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में अध्यक्ष, रेलवे बोर्ड पाटलिपुत्र स्टेशन पहुंचे जहां उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, फुट ओवर ब्रिज, प्लेटफॉर्म एवं सर्कुलेटिंग एरिया आदि का गहन निरीक्षण किया । उन्होंने पाटलिपुत्र स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार तथा द्वितीय निकास द्वार का भी निरीक्षण किया तथा स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर भूनिर्माण (Landscaping) का निर्देश दिया ।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *