पटना। रेल थाना आरा अन्तर्गत “ट्रांसजेंडर रेल पुलिस कमिटी” का गठन किया गया है। जिसकी कॉ-ऑडिनेटर कंचन राज, रेल पुलिस उपाधीक्षक, दानापुर है। इस कमिटी में ट्रांसजेंडर के प्रतिनिधि को शामिल किया गया है। ट्रांसजेंडर प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि ट्रांसजेंडर के भेष में नकली ट्रांसजेंडर जो ट्रेन के यात्रियों से जबरन पैसा वसूली करने, कई घटनाओं, कुछ अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त है, उनके विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई करने हेतु रेल पुलिस को सहयोग किया जायेगा एवं इसके अतिरिक्त पुलिस और ट्रांसजेंडर के बीच में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ट्रांसजेंडर द्वारा हर प्रकार के सम्भावित सहयोग करने का आश्वासन दिया गया
Posted inRailNews
ट्रांसजेंडर रेल पुलिस कमिटी” का गठन


