सोनपुर।मंडल रेल प्रबंधक सोनपुर श्री विवेक भूषण सूद के द्वारा रेलवे स्टेडियम सोनपुर में अंतर विभागीय एथलेटिक्स (पुरुष/महिला) मीट-2025
का मसाल जलाकर एवं गुब्बारा उड़ाकर शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक के सभी शाखा अधिकारी उपस्थित होकर आयोजन को सफल किया।
400 मीटर की दौड़ के(पुरुष)वर्ग में प्रथम स्थान कुंदन कुमार(विद्युत विभाग),द्वितीय स्थान दीपक कुमार(यांत्रिक विभाग) और तृतीय स्थान गौतम देव (चिकित्सा विभाग)ने प्राप्त किया।
400 मीटर की दौड़ के(महिला)वर्ग में प्रथम स्थान आरती कुमारी(कार्मिक विभाग),द्वितीय स्थान कुमारी माला(कार्मिक विभाग)और तृतीय स्थान सबनम कुमारी(सिंगनल विभाग)ने प्राप्त किया। 800 मीटर की दौड़ के (पुरुष) वर्ग में प्रथम स्थान बच्चन कुमार(यांत्रिक विभाग),द्वितीय स्थान शिव कुमार यादव(tls)और तृतीय स्थान संतोष कुमार राय(सिंगनल)ने प्राप्त किया।छक्का फेंक (पुरुष)वर्ग में प्रथम स्थान राजू यादव(यांत्रिक विभाग),द्वितीय स्थान ज्योति कुमार(विद्युत) और तृतीय स्थान धर्म राज(कार्मिक विभाग) ने प्राप्त किया। चक्का फेंक (महिला) वर्ग में कुमारी माला(कार्मिक विभाग),द्वितीय स्थान सबनम कुमारी(सिंगनल)और तृतीय स्थान कुमारी कविता सिंह(चिकित्सा विभाग) ने प्राप्त किया।लंबी छलांग की(पुरुष)वर्ग में प्रथम स्थान आशुतोष कुमार(चिकित्सा विभाग)द्वितीय स्थान रवि प्रकाश(विद्युत विभाग)और तृतीय स्थान गंगाधर कुमार(परिचालन)ने प्राप्त किया।गोला फेक की(पुरुष)वर्ग में ज्योति कुमारी(विद्युत विभाग),द्वितीय स्थान राजू यादव(यांत्रिक विभाग)और तृतीय स्थान सोमू कुमार(यांत्रिक विभाग)ने प्राप्त किया।गोला फेंक की (महिला)वर्ग में प्रथम स्थान कुमारी माला(कार्मिक),द्वितीय स्थान सबनम कुमारी(सिंगनल)और तृतीय स्थान नूतन टुडू (चिकित्सा विभाग) ने प्राप्त किया। ऊंची कूद की (पुरुष) वर्ग में प्रथम स्थान आशुतोष कुमार(चिकित्सा विभाग),द्वितीय स्थान गंगाधर कुमार (परिचालन विभाग)और तृतीय स्थान चंदन प्रसाद साह(वाणिज्य विभाग)ने प्राप्त किया।ऊंची कूद की(महिला)वर्ग में जूली कुमारी(परिचालन विभाग),द्वितीय स्थान कुमारी निर्मला रानी(परिचालन)और तृतीय स्थान सबनम कुमारी(सिग्नल विभाग)ने प्राप्त किया।भाला फेंक की (महिला)वर्ग में प्रथम स्थान अनु कुमारी(परिचालन),द्वितीय स्थान सबनम कुमारी(सिंगनल)और तृतीय स्थान काजल कुमारी(परिचालन विभाग) ने प्राप्त किया।
Posted inRailNews
सोनपुर में अंतर विभागीय एथलेटिक्स मीट-2025का शुभारंभ


