दानापुर। ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन, पूर्व मध्य रेलवे, मंडल दानापुर की ओर से प्रकाशित वर्ष 2025 के वार्षिक कैलेंडर वितरण सेरेमनी का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक के साथ बड़े हर्ष और उल्लास के साथ शुरू किया गया। एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष वशिष्ठ कुमार ने बताया कि यह क्षण केवल एक कार्य की शुरुआत नहीं, बल्कि हमारे समर्पण और एकता का प्रतीक बना।
डीआरएम जयंत चौधरी के द्वारा इस समारोह का शुभारंभ करते हुए अपर मंडल रेलवे प्रबंधक,वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी, जनसंपर्क पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारियो को नई उम्मीदों और उत्साह के साथ वर्ष 2025 का कैलेंडर देकर,कैलेंडर वितरण कार्य की शुरुआत मंडल कमिटी के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वशिष्ठ कुमार, मंडल सचिव संतोष कुमार चौधरी,अतिरिक्त मण्डल सचिव विनय कुमार,जे.एम.कुंजल,अनिल कुमार, गुरु प्रसाद, कृष्णानंद भारती,सतीश चौधरी, अमरदीप कुमार, श्रीमती रेशमा चौधरी, श्रीमती स्वाति कुमारी,श्रीमती फूल श्री एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित हुए।
मंडल सचिव संतोष कुमार चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम होने पर संगठन के प्रत्येक सदस्य के चेहरे पर खुशी और गर्व का माहौल है,जैसे हर दिन एक नई प्रेरणा की तरह हमें आगे बढ़ने की शक्ति दे रहा हो।
यह आयोजन न केवल हमारे संघर्षों और समर्पण का प्रतीक है, बल्कि एक नई दिशा और समृद्धि की ओर अग्रसर होने का संकल्प भी है। हम सभी मिलकर अपने कार्यों में निरंतर सफलता की ओर कदम बढ़ाने को दृढ़ संकल्पित हैं।
Posted inRailNews
डीआरएम ने किया ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन के वार्षिक कैलेंडर का वितरण


