पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिवान की धरती से पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया. यह ट्रेन उत्तर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) के बीच तेज और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प बनेगी। मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया जैसे शहरों से गोरखपुर और पटना के लिए यात्रा करना अब आसान होगा।
साथ ही यह ट्रेन गोरखपुर और आस-पास के इलाकों के विकास में भी मदद करेगी. इस नई सौगात से व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा भी मिलेगा ।
इस 8 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन में 598 यात्रियों की क्षमता होगी। 7 चेयरकार कोच (3×2 सीटिंग) और 1 एग्जीक्यूटिव कोच (2×2 सीटिंग), जीपीएस ट्रैकिंग, सीसीटीवी कैमरे, इमरजेंसी पुश बटन, फ्लाइट-स्टाइल लगेज रैक, वैक्यूम बायो टॉयलेट साथ हीयूरोपियन डिजाइन सीट्स, बेहतर सुरक्षा और कम झटके वाली राइडिंग सुविधा मिलेगी।
ट्रेन का रख-रखाव गोरखपुर यार्ड में किया जाएगा।
इस ट्रेन में टिकट की बुकिंग शुक्रवार से शुरू हो जायेगी।



