समस्तीपुर। महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल तथा प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, मुख्यालय, हाजीपुर के आदेश एवं मण्डल रेल प्रबंधक तथा वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, समस्तीपुर के दिशा निर्देशन मे दि. 17.06.25 को समस्तीपुर मंडल के समस्तीपुर, बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज, सहरसा, बनमनखी, जयनगर, रक्सौल,दरभंगा, पूर्णियाँ कोर्ट,सहरसा, सरायगढ़ एवं सुपौल स्टेशनों पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे कुल 6579 मामलों से ₹.53.09 लाख राजस्व की प्राप्ति हुई।
इस अभियान मे 215 टीटीई एवं अधिकारियों की टीम शामिल थी।
मंडल के 11 ऐसे टीटीई हैं जिन्होंने अकेले 100 से ज्यादा बिना टिकट यात्रा कर रहें यात्रियों या अनियमित यात्रियों को पकड़ा है जिन्हें मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
सम्मानित होने वालों में जयंत कुमार, समस्तीपुर,
सतवीर, दरभंगा, विवेक पोद्दार, रक्सौल, टुनटुन रॉय टाइगर/स्क्वायड/समस्तीपुर, अब्दुल हन्नान अंसारी, नरकटियागंज, मो. दाऊद, नरकटियागंज, श्री दीपक कुमार, सीतामढ़ी मो. सरफराज़ अहमद, बापूधाम मोतिहारी,प्रमोद कुमार, बापूधाम मोतिहारी,
अविनाश कुमार, नरकटियागंज और दिवाकांत भास्कर, दरभंगा शामिल है।




