खगौल। अंग्रेजी शासनकाल में दानापुर रेल मंडल मुख्यालय स्थित वर्ष 1930 में महत्वपूर्ण एतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर यूरोपियन एन. सी. घोष इंस्टीच्यूट का निर्माण किया गया था। जिसे बाद में एन. सी. घोष सामुदायिक भवन के रूप में बदल दिया गया। जिसे तोड़ कर ,इस के जगह बेहतर आवागमन को ध्यान में रख कर एलिवेटेड रोड का निर्माण कराया जा रहा है। इसे तोड़ कर हटाए जाने को लेकर रेलकर्मचारियों और कलाकारों में भारी निराशा व्याप्त है।
इस संबंध में दानापुर रेल मंडल के डीआरएम, जयंत चौधरी ने कहा कि चुकी जनहित में ही विकास कार्यों को ध्यान में रख कर, इस के जगह एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस लिए किसी को भी निराश होने की जरूरत नहीं है,सबों की भावनाओं को ध्यान में रख कर ही एनसीघोष के विकल्प में वी एन शर्मा इंस्टीच्यूट के पीछे करीब,4000 वर्गमीटर खाली जमीन में 12 करोड़ की लागत से एक बेहतर आधुनिक बहुउद्देशीय हॉल बनेगा ,जो दो साल में बन कर तैयार हो जाएगा। इस के लिए टेंडर भी आमंत्रित किया जा चुका है।
उहोंने कहा कि इस बहुउद्देशीय भवन के ग्राउंड फ्लोर में 50 गाड़ियों के क्षमता वाला पार्किंग बनाया जाएगा। प्रथम तल्ला पर,50-50 लोगों के बैठने की क्षमता वाला दो मीटिंग रुम और काफी संख्या में कमरे आदि होंगे।
वहीं सब से ऊपरी द्वितीय तल्ला पर ,500 दर्शकों के बैठने की क्षमता वाला हॉल और स्टेज भी बनेगा।




