दानापुर रेल मंडल में अन्तर्राष्ट्रीय लेवल क्राॅसिंग फाटक जागरूकता दिवस मनाया गया

दानापुर रेल मंडल में अन्तर्राष्ट्रीय लेवल क्राॅसिंग फाटक जागरूकता दिवस मनाया गया

खगौल । पूर्व मध्य रेलवे, दानापुर रेल मंडल में अंतरराष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस के अवसर पर रेलवे समपार फाटकों पर होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति जन-सामान्य में जागरूकता पैदा करने के लिये प्रभात फेरी निकाली गई, जो कि मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से शुरू होकर जगजीवन स्टेडियम तक गया, जिसका नेतृत्व श्री आधार राज , अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) द्वारा किया गया।

इस क्रम में मुख्य समपारों (लेवल क्राॅसिंग) तथा विभिन्न स्टेशनों पर जन जागरण अभियान चलाया गया। 
इस दौरान सड़क उपयोगकर्ताओं को रेलवे समपारों पर सतर्कता अपनाने से संबंधित नियमों को विशेष रूप से समपार (लेवल क्राॅसिंग), पार करते समय खतरों के बारे में जागरूक किया गया है।

इसी क्रम में मंडल के विभिन्न रेल खण्डों पर स्काऊट एवं गाईड के सदस्यों एवं रेलवे पर्यवेक्षकों द्वारा सड़क उपयोगकर्ताओं को मोटर वाहन से संबंधित संरक्षा बरतने की जानकारी दी गई साथ ही साथ संरक्षा से संबंधित पाॅमप्लेट्स का वितरण किया गया।
वही दानापुर मंडल सांस्कृतिक संघ के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन के माध्यम से लोगों को सतर्कता एवं स्वयं की सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया।

मंडल के सभी मुख्य स्टेशनों पर भी, ऑडियो एवं वीडियो क्लिप के माध्यम से लेवल क्रासिंग से जुड़े संरक्षा संबंधी जानकारी का लगातार प्रसारण किया गया।

विभिन्न शाखा के रेलवे सुरक्षा बल, वरीय प्रशाखा अभियंता, कनीय अभियंता, यातायात निरीक्षक, संरक्षा सलाहकार, स्काऊट एवं गाईड के द्वारा झाझा – डीडीयू, बख्तियारपुर – तिलैया,फतुहा – इस्लामपुर, दनियावां – बिहारशरीफ, किऊल-गया, पटना-गया एवं दिलदारनगर – ताड़ीघाट रेलखण्ड में समपार फाटक पर सड़क यात्रियों को काउन्सलिंग किया गया।
विभिन्न शाखाओं के निरीक्षक/पर्यवेक्षक / संरक्षा सलाहकार के द्वारा अनाधिकृत क्रासिंग पर हैण्डबिल का वितरण,सेफ्टी पाॅमप्लेट्स का पेस्टिंग तथा अनाधिकृत रूप से रेलवे लाईन पार करनेवाले व्यक्तियों को कुल 50-60 स्थानों पर काऊन्सलिंग भी किया गया।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *