विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर दानापुर रेल मंडल अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर दानापुर रेल मंडल अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन

रोगियों की सेवा में फार्मासिस्ट का बहुमूल्य योगदान – डा .मिश्र

खगौल । विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर दानापुर रेल मंडल अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस के उद्घाटन संबोधन में
दानापुर रेल मंडल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पी. के. मिश्रा ने अपने संबोधन में
कहा कि रोगियों की सेवा में फार्मासिस्ट का बहुमूल्य योगदान है,इनकी जितनी भी प्रशंसा की जाय कम है। जो रोगियों की देखभाल और सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए विशेषज्ञता प्रदान करने के अलावा जांच परीक्षणों और सहायक उत्पादों सहित आवश्यक दवाओं और चिकित्सा उपकरणों तक पहुंच सुनिश्चित करते हैं और उनका मार्गदर्शन करने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
पूर्व रेलवे कर्मचारी यूनियन के जनरल सेक्रेटरी एस .एन .पी. श्रीवास्तव ने कहा कि, इस साल 2024 में विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम है, ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार’. यह थीम स्वास्थ्य से जुड़े मौलिक अधिकारों पर जोर देती है।
इस में हर किसी को स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, और सूचना तक पहुंच होनी चाहिए.
सभी को सुरक्षित पेयजल, स्वच्छ हवा, अच्छा पोषण, गुणवत्तापूर्ण आवास, और सभ्य कार्य की सुविधा होनी चाहिए।
इस कार्यक्रम के आयोजन में अस्पताल के फार्मासिस्टों ने महत्पूर्ण योगदान किया है।
इस मौके पर रेलवे कर्मचारी यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष एस एस डी मिश्रा,सिप्ला फर्म के वाईस प्रेजिडेंट (मुंबई जोन), विश्वास आहूजा, मुख्य फार्मासिस्ट गुप्तेश्वर नाथ सिंह, शशिकांत कुमार, सुभाष नारायण, के अलावा दानापुर रेल मंडल अस्पताल के सभी फार्मासिस्ट आदि शामिल थे ।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *