पटना। केन्द्रीय रेलवे महिला कल्याण संगठन, नई दिल्ली की ‘दस्तक‘ योजना के तहत पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन ने अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सिंह के नेतृत्व में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। आज दिनांक 26.09.2024 को यादव कॉलोनी/दीघा, पटना में रहने वाली गरीब महिलाओं एवं लड़कियों के बीच सैनेटरी पैड का वितरण किया गया ।
इस अवसर पर संगठन की उपाध्यक्षा श्रीमती रंजना, सचिव श्रीमती मीनाक्षी कुमार, कोषाध्यक्षा श्रीमती अर्चना चौधरी, संयुक्त सचिव श्रीमती प्रियंका सिंह एवं संगठन की अन्य सदस्याएं भी उपस्थित थीं । इस अवसर पर केन्द्रीय चिकित्सालय/पटना की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्रीमती नेहा द्वारा महिलाओं एवं लड़कियों को स्वस्थ रहने हेतु आवश्यक जानकारी दी गयी ।
ज्ञातव्य हो कि केन्द्रीय रेलवे महिला कल्याण संगठन, नई दिल्ली द्वारा कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए पर्यावरण के अनुकूल कम मूल्य के सैनेटरी पैड के वितरण हेतु लाभ-हानि रहित मूल्य पर सैनेटरी पैड उपलब्ध कराने के उदेश्य से ‘दस्तक‘ योजना बनायी गयी है, जो काफी लोकप्रिय है।




