NAIR की धांधली पकड़ी गई,एसीएम एवं एईई की परीक्षा को रेलवे बोर्ड ने किया रद्द, अक्टूबर में पुनः होगी आयोजित

NAIR की धांधली पकड़ी गई,एसीएम एवं एईई की परीक्षा को रेलवे बोर्ड ने किया रद्द, अक्टूबर में पुनः होगी आयोजित

दानापुर: देश के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी “परीक्षा पर चर्चा” भले ही साल में एक बार करते हों,लेकिन परीक्षा में धांधली की चर्चा रोजमर्रा की बात हों गई है। पिछले दिनों रेलवे के विभागीय पदोन्नति प्रतियोगिता परीक्षा में धांधली एवं धांधली के अनोखे अंदाज की चर्चा सुबह-शाम एवं दिन रात हुई, मुद्दा भी गंभीर था।
रेलवे द्वारा अपने ग्रुप सी कर्मचारियों को ग्रुप बी में पदोन्नति हेतु ली जाने वाली एलडीसीई 30% परीक्षा में जिस तरह की धांधली की गई वो अनोखा था। अभी तक प्रश्न पत्र आउट करने वालों की ही चर्चा होती थी लेकिन नेशनल एकेडमी ऑफ इंडियन रेलवे, बड़ौदा,गुजरात जो कि रेलवे की बहु प्रतिष्ठित संस्थान हैं, जहां रेलवे के ग्रुप “ए” एवं ग्रुप “बी” अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाता है,04 अगस्त 2024 को भारतीय रेल के सभी जोनल मुख्यालयों में सहायक वाणिज्य प्रबंधक एवं सहायक विधुत अभियंता के प्रश्नों के उत्तर को आउट करके NAIR ने रेलवे को शर्मशार कर दिया है।

भले ही आज़ नेशनल एकेडमी ऑफ इंडियन रेलवे, बड़ौदा,गुजरात की चर्चा परीक्षा में धांधली के अनोखे अंदाज को लेकर हों रही हैं लेकिन रेलवे बोर्ड ने Railwellwishers की परीक्षा में धांधली की शिकायतों को गंभीरता से लिया और शिकायतों की जांच-पड़ताल कर परीक्षा को रद्द करने का आदेश निर्गत कर दिया।

परीक्षा रद्द हो जाने से परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है और महानिदेशक कार्मिक श्री नवीन गुलाटी से एक उम्मीद बन गई है। परीक्षा रद्द कराने हेतु महानिदेशक कार्मिक श्री नवीन गुलाटी धन्यवाद के पात्र हैं और अब उनकी नैतिक जिम्मेदारी बनती हैं कि नेशनल एकेडमी ऑफ इंडियन रेलवे, बड़ौदा गुजरात,जिसे विभागीय पदोन्नति प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी ज़ोनल स्तर पर चल रही धांधली की शिकायतों को दूर करने के लिए दी गई थी।

NAIR द्वारा अब तक आयोजित किए गए परीक्षा की जांच-पड़ताल सीबीआई से कराकर पारदर्शिता का मापदंड स्थापित करने का प्रयास करें।

Railwellwishers के इस अभियान में सहयोग करने वाले 22 scope , बिहार के सम्पादक श्री एस के राजीव जी,Rail hunt के प्रमोद जी,News18 के संवाददाता श्री अमरजीत शर्मा जी एवं बिहार न्यूज के श्री गौरव कुमार जी बधाई एवं अभिनन्दन के पात्र हैं जिनके असीम सहयोग से ख़बर उस मुकाम तक पहुंची जहां माफियाओं का खेल नाकाम हो गया।
परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों को Railwellwishers की मंगलकामनाएं।
नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमि।

Show 3 Comments

3 Comments

  1. Manoj Kumar

    Its really a milestone for the bright carrier of bonafied aspirants of such exam… Keep it continued

  2. अमरेश कुमार ओझा

    भाई साहब नमस्ते आपने जो रेलवे की कमियां है उसको जिस तरीके से उजागर किया है या कर रहे हैं यह बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है
    निंदक नियरे राखिए ,ऑंगन कुटी छावाय।
    बिन साबुन पानी बिना, निर्मल होय सुहाय।।
    रेलवे को आपकी चिंता करनी चाहिए क्योंकी जो कमी है उसको आप उजागर करते हैं तब उन लोगों को पता चलता है कि यहां हमने गलती की है रेलवे को आपकेसाथ दॄवेश की भावना नहीं रखनी चाहिए
    धन्यवाद
    सादर चरण स्पर्श
    अमरेश कुमार ओझा
    भाजपा कार्यकर्ता
    बिहार प्रदेश

  3. अमरेश कुमार ओझा

    भाई साहब नमस्ते आपने जो रेलवे की कमियां है उसको जिस तरीके से उजागर किया है या कर रहे हैं यह बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है
    निंदक नियरे राखिए ,ऑंगन कुटी छावाय।
    बिन साबुन पानी बिना, निर्मल होय सुहाय।।
    रेलवे को आपकी चिंता करनी चाहिए क्योंकी जो कमी है उसको आप उजागर करते हैं तब उन लोगों को पता चलता है कि यहां हमने गलती की है रेलवे को आपकेसाथ दॄवेश की भावना नहीं रखनी चाहिए
    धन्यवाद
    सादर चरण स्पर्श
    अमरेश कुमार ओझा
    भाजपा कार्यकर्ता
    बिहार प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *