महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह की अध्यक्षता में एसजेवीएन एवं पूर्व मध्य रेल के अधिकारियों के बीच उच्चस्तरीय बैठक

महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह  की अध्यक्षता में एसजेवीएन एवं पूर्व मध्य रेल के अधिकारियों के बीच उच्चस्तरीय बैठक

हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह की अध्यक्षता में आज मुख्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक में पूर्व मध्य रेल मुख्यालय के उच्चाधिकारी एवं एसजेवीएन लिमिटेड के अधिकारीगण उपस्थित थे । बैठक में चौसा के पास निर्माणाधीन थर्मल पावर प्लांट को कोयले की आपूर्ति हेतु रेल कनेक्टिविटी प्रदान करने एवं जमीन अधिग्रहण से जुड़े मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की गयी । प्रथम चरण में थर्मल पावर प्लांट को कोयले की आपूर्ति हेतु चौसा स्टेशन पर एक गुड्स शेड विकसित किया जा रहा है।

विदित हो कि एसजेवीएन लिमिटेड विद्युत मंत्रालय के नियंत्रणाधीन एक नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है । यह कंपनी बिहार के बक्सर जिला के चौसा के पास थर्मल पावर प्लांट की स्थापना कर रही है ।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *