ढाई लाख रूपया(250000/-) पेनाल्टी वसूला गया
खगौल । पूर्व मध्य रेल का दानापुर मंडल उचित टिकट/प्राधिकार के साथ यात्रा करने वाले रेल यात्रियों की सुविधा को लेकर निरंतर सजग व कार्यरत है। इस संबंध में बिना टिकट/उचित प्राधिकार के रेल यात्रा करने के विरुद्ध दानापुर मंडल में निरंतर टिकट चेकिंग कार्य सघनतापूर्वक कराया जा रहा है।इसी क्रम में दिनांक 02.04.2025 (बुधवार) को महाप्रबंधक पूर्व मध्य रेलवे के निर्देशनुसार श्री जयंत कुमार चौधरी:मंडल रेल प्रवंधक दानापुर, श्री आधार राज:अपर मंडल रेल प्रवंधक (ओपी), दानापुर, श्री अभिनव सिद्धार्थ:वरीय मंडल वाणिज्य प्रवंधक, दानापुर और श्री प्रकाश पांडा: वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त, दानापुर के द्वारा हरी झंडी दिखाकर दानापुर स्टेशन से 12:05 बजे दानापुर-डीडीयू सेक्शन के लिए लाल गाड़ी टिकट चेकिंग स्पेशल पहली बार चलाया गया। यह लाल गाडी दो डिब्बे के रूप मे स्पेशल टिकट जांच ट्रेन बनाई गयी है ।आज इस अभियान मे कुल 26 चेकिंग स्टाफ और 15 आरपीफ स्टाफ शामिल है।
इस अभियान में दानापुर-डीडीयू सेक्शन के बिहटा स्टेशन के सभी प्लेटफार्म एंव गाडीं नम्बर, 63265 (डीडीयू पटना मेमू ) 13239 ( पटना कोटा एक्सप्रेस) 12792 ( दानापुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस)12391 (श्रमजीवी एक्सप्रेस) 20802 (मगध एक्सप्रेस) का चेकिंग किया गया और इसके साथ आरा स्टेशन पर भी सभी प्लेटफार्म एवं ट्रेनों की विशेष जांच की गयी और इसके बाद कुल्हारिया स्टेशन पर भी गाडी नंबर 12791(सिकंदराबाद दानापुर एक्सप्रेस ) 04448 (नई दिल्ली पटना स्पेशल ट्रेन ) की जांच की गयी ।
जांच के दौरान 700 करीबन बिना टिकट / अनियमित टिकट वाले यात्री पकड़े गये जिनसे पेनाल्टी के तौर पर करीबन 2,50,000/- रुपये रेल राजस्व अर्जित किया गया।
इस टिकट जांच अभियान में श्री अभिनव सिद्धार्थ : वरीय मंडल वाणिज प्रबंधक, श्री प्रकाश पांडा: वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त, श्री विश्वनाथ:सहायक वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग एवं श्री प्रदीप कुमार: सहायक वाणिज्य प्रबंधक, टिकट जांच एवं श्री सुशील कुमार सिंह, सी आई टी, मोहम्मद रियाजउद्दीन, सी एस, श्री सोनू कुमार, सी एस आदि निरीक्षक/पर्यवेक्षक शामिल रहे।
इस तरह के टिकट चेकिंग अभियान मंडल में आगे भी जारी रहेगा। यात्रियों से अनुरोध है कि बिना टिकट कभी भी रेल यात्रा न करें यह एक दंडनीय अपराध है। सदैव रेल टिकट लेकर उचित श्रेणी में ही रेल यात्रा करें।
ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।




भारत सरकार मोदी सरकार को बहुत बहुत बधाई एवं धन्यवाद कि 2013 का रेलवे और आज का रेलवे में बहुत अंतर हुआ है। इसके लिए Sri Ashwini Vaishnaw ji & Modi ji बधाई के पात्र हैं।
साथ ही साथ ट्रेन की सुविधा को बढ़ाया जाए क्योंकि हजारों पैसेंजर के लिए कोई उपाय नहीं होता है मजबूरी में किसी अन्य श्रेणी के डब्बे में सफर करना पड़ता है। सामान्य पैसेंजर के लिए
रेलवे मंत्री से अनुरोध होगा कि सामान्य पैसेंजर के लिए General डब्बे की संख्या बढ़ाया जाए ताकि सामान्य पैसेंजर को दिक्कत नहीं हो सभी को अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए दूसरे डब्बे में सफर करना पड़ता है क्योंकि train नहीं होती
इसीलिए मेरा सुझाव है कि train की संख्या बढ़ाया जाए फिर Checking ✅ अभियान को बढ़ाया जाए आम जनता को ध्यान में रखते हुए।
आज के समय में सभी आम नागरिक को पैसे की दिक्कत नहीं है सभी उचित टिकट के साथ सफर करना चाहते हैं।
लेकिन रेलवे को सुविधा भी देनी चाहिए तभी ये सभी जांच करने से आम जनता को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
General passenger को ध्यान में रखकर General Coach बढ़ाया जाए or विकल्प के आधार पर सिर्फ General Coach वाली train की संख्या बढ़ाया जाए ताकि सभी आम और खास ट्रेन का सफर आसानी से कर सके।