NPS/UPS के विरोध में बी पी सिंह के नेतृत्व में धरना -प्रदर्शन एवं गेट मीटिंग का आयोजन

NPS/UPS के विरोध में बी पी सिंह के नेतृत्व में धरना -प्रदर्शन एवं गेट मीटिंग का आयोजन

दानापुर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस के दानापुर मंडल द्वारा NFIR के आह्वान पर NPS/UPS के विरोध में आज दानापुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के समीप ज़ोनल अध्यक्ष श्री बी पी सिंह के नेतृत्व में धरना -प्रदर्शन एवं गेट मीटिंग का आयोजन किया गया।

केंद्र सरकार के NPS/UPS फरमान को सभी रेल कर्मचारी पुरी तरह से नकारते हुए एक ही नारा पुरानी पेंशन अधिकार हमारा के नारों से गुंज उठा।
कुछ स्थानीय मुद्दा :-
1) इंजिनियरींग विभाग के कर्मचारी का साइकिल भत्ता का एरियल 2017 से जोड़ कर देना।
2) आठवां वेतन आयोग का गठन अविलंब किया जाना।
3) गेटमैन/प्वाइंट मैन की डियुटी रोस्टर में सुधार करना।
4)बोनस सीलिंग नये वेतन के आधार पर किया जाए।
5) सभी टेक्निकल रेल कर्मचारी को रिस्क अलाउंस दिया जाना।
6) रेलवे में रिक्त पदों को यथाशीघ्र भरा जाना।
7) दिव्यांग कर्मचारी को अलग से वरीयता सूची एवं पदोन्नति दिया जाना जैसे मुद्दों का‌‌ ज्ञापन दानापुर मंडल रेल प्रबंधक को दिया गया।


इस कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी संयुक्त महासचिव- श्री यू एस सिन्हा, जोनल सहायक महासचिव – चंदेश्वर राय, उपाध्यक्ष -सुनील कुमार, शाखा अध्यक्ष -अमित कुमार सिंह,अरुण कुमार झा, शाखा सचिव – एस बी कुमार, अखिलेश सिंह, राकेश कुमार,ऐन के शर्मा, पटना शाखा अध्यक्ष -जंगबहादुर यादव, किशोर कुमार सिंह,वीर अर्जुन, शाखा उपाध्यक्ष- अविनाश कुमार,उदय कुमार, संतोष पांडे, संतोष कुमार, शिव कुमार, रंजीत भारती, विकास कुमार, धर्म कुमार, जितेन्द्र कुमार,रबी कुमार के साथ पांच सौ से अधिक रेल कर्मचारी शामिल हुए।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *