सेवानिवृत रेल कर्मियों, रेल कर्मियों एवं उनके आश्रितों के लिए किया गया स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजन

सेवानिवृत रेल कर्मियों, रेल कर्मियों एवं उनके आश्रितों के लिए किया गया स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजन

खगौल। रेल मंडल अस्पताल, दानापुर एवं पारस अस्पताल पटना के संयुक्त तत्वावधान में मंडल रेल अस्पताल दानापुर में सेवानिवृत रेल कर्मियों, रेल अधिकारियों, रेल कर्मियों एवं उनके आश्रितों के लिए स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया ।
जाँच शिविर में इको , बीएमडी , ई०सी०जी० (ECG), बल्ड शुगर,बी. पी एवं अन्य की जाँच की गयी।
जिस में लगभग 100 से अधिक सेवानिवृत रेल कर्मियों, रेल अधिकारियों, अन्य रेल कर्मियों एवं उनके आश्रितों के स्वास्थ्य की जाँच की गयी। इस स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन श्री जयंत चौधरी, मंडल रेल प्रबंधक दानापुर एवं डा० पी० मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक दानापुर की देख-रेख में की गयी। स्वास्थ्य जाँच शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक डा० सिद्धनाथ सिंह (कार्डियोलॉजिस्ट) ,पारस एवं डा० जानकी शरण भदानी (आर्थोपेडिक्स) ,पारस के द्वारा जाँच की गयी एवं रोगों से बचाव के सम्बन्ध में उचित परामर्श भी दी गयी।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *