संभावित रेल दुर्घटना को रोकने वाले 12 रेलकर्मी संरक्षा पुरस्कार से पुरस्कृत

संभावित रेल दुर्घटना को रोकने वाले 12 रेलकर्मी संरक्षा पुरस्कार से पुरस्कृत

खगौल । पूर्व मध्य रेल के दानापुर रेल मंडल में नवंबर माह – 2024 में संभावित दुर्घटनाओं को रोकने एवं संरक्षा हेतु उत्कृष्ट कार्य में योगदान देने वाले 12 रेलकर्मियों को
डीआरएम जयंत कुमार चौधरी ने प्रशस्ति पत्र एवं राशि देकर पुरस्कृत किया है।
इस में परिचालन विभाग के 03 ,अभियंत्रण विभाग के 03, टी.आर.एस विभाग के 02,यांत्रिक विभाग 01, संकेत एवं दूरसंचार विभाग के 02 एवं कर्षण वितरण विभाग के 1 रेलकर्मी शामिल हुए।
इन सभी रेलकर्मियों के द्वारा रेल फ्रैक्चर, ओवर हेड वायर एवं पैंटो में आई ख़राबी, ब्रेक बाईन्डिंग एवं ट्रेन के कोच में हैंगिंग पार्ट्स इत्यादि को समय रहते देखा गया, जिससे होने वाली संभावित दुर्घटना को टाला जा सका।
मौके पर मंडल रेल प्रबंधक श्री चौधरी ने पुरस्कृत हुए रेलकर्मियों की सजगता एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *