दूसरे स्थान पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस
पटना। पूर्व मध्य रेल में यूनियन की मान्यता को लेकर हुए चुनाव के पश्चात आज हुए मतगणना में ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन (ECREU) ने सर्वाधिक 21265 वोट लेकर शीर्ष स्थान हासिल कर मान्यता प्राप्त यूनियन बनी ।
दूसरे स्थान पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस (ECRMC) रही जिसने 20549 वोट हासिल किया जबकि तीसरे स्थान पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ECRKU) रही जिसे 17630 वोट मिले।



