खगौल।वही एन शर्मा इंस्टी.खगौल में खेले जा रहे दानापुर रेल मंडल अंतर विभागीय फुटबाॅल मैच के फाईनल मैच का शुभारंभ दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, जयंत कुमार चौधरी ने किया।
आज का मैच का फाईनल मैच विधुत(सामान्य) ,यांत्रिक विभाग एवं परिचालन विभाग के बीच खेला गया।
मैच के शुरुआती दौर से ही विधुत विभाग हावी रहा।
प्रथम हाफ में विधुत विभाग खिलाड़ी सामान्त ने दो गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी । द्वितीय हाफ में भी सामन्त ने ही दो गोल मार दिया। कुल चार-शुन्य से विधुत एवं यांत्रिक विभाग विजयी हुआ।
आगामी 24/9/24 से चल रहे इस टुर्नामेन्ट के फाईनल मैच के विजेता एवं उपविजेता टीमों को मंडल रेल प्रबंधक,दानापुर के द्वारा पुरूस्कृत किया गया।
मैन ऑफ द मैच का पुरूस्कार विधुत टीम के खिलाड़ी सामन्त को मिला।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री अनुपम कुमार चंदन एवं मंडल क्रीड़ा अधिकारी श्री अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।




