“संवाद” से “समाधान”, मंडल रेल प्रबंधक, दानापुर की एक शानदार पहल
दानापुर: बहुत पहले टीवी पर एयरटेल का एक विज्ञापन बार-बार दिखाया जाता था, बात करने से बात बनती हैं, और यह हकीकत भी है और इस विचार को साकार किया है पूर्व मध्य रेलवे, दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री जयंत चौधरी जी ने, जिन्होंने पिछले साल पदभार ग्रहण करते ही मुख्य लोकों निरीक्षक की परीक्षा में धांधली एवं विसंगतियों को लेकर परीक्षा को रद्द कर अपनी मंशा स्पष्ट कर दी थी। नैसर्गिक न्याय के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई थी और अभी तक ऐसा देखने को मिला है कि जो भी रेलकर्मी अपनी जायज़ समस्याओं के निराकरण के लिए उनसे मुलाकात की है , उन्होंने त्वरित निराकरण कर अपनी भूमिका से न्याय करने में कोई कोताही नहीं बरती हैं। लेकिन नैसर्गिक न्याय में कोताही बरतने वाले को उन्होंने सख्त हिदायत देकर व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास किया है।

जब मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने महसूस किया कि रेलवे बोर्ड एवं हाजीपुर मुख्यालय से वर्चुअल बैठक में व्यस्तता के कारण मुलाकात की अपेक्षा रखने वाले कर्मचारियों से मुलाकात नहीं हो पा रही तब उन्होंने सप्ताह में दो दिन बुधवार एवं शुक्रवार को साढ़े पांच बजे से छः बजे तक का समय निर्धारित कर दिया और पिछले तीन महीने में शायद एक दो बार ही ऐसा हुआ है कि मुख्यालय से बाहर रहने के कारण मुलाकात संभव नहीं हुआ है।
मंडल रेल प्रबंधक से मुलाकात का दिन और समय निर्धारित हो जानें से कर्मियों में एक उम्मीद जग गई है क्योंकि अब यह निश्चित हो गया है कि बुधवार एवं शुक्रवार को तो मुलाकात हो ही जाएगी जबकि पहले आना और फिर इतंजार कर लौट जाना कर्मियों को निराश करता था। खैर कर्मियों को मुलाकात का समय निर्धारित कर उन्हें नैसर्गिक न्याय प्रदान करने का भरोसा दिलाया है क्योंकि पूर्व में बहुत सारे मंडल रेल प्रबंधक तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से मुलाकात में तौहीनी समझते थे और उन्हीं से मिलते थे जिनसे कुछ मिलना होता था।
Railwellwishers से मुलाकात में उन्होंने बताया कि मुलाकात करने वाले कर्मचारियों में अन्य मंडलों एवं अन्तर रेलवे स्थानांतरण के लिए एन ओ सी के लिए बहुत सारे अभ्यर्थी नाहक ही परेशान होते हैं क्योंकि उन्होंने एच आर एम एस के माध्यम से ही एन ओ सी जारी हो और इसमें पारदर्शिता बरती जाए इसका भी उन्होंने ख्याल रखा है। यदि किसी भी अभ्यर्थी को इस मामले में शिकायत हो तो मंडल रेल प्रबंधक से मुलाकात के निर्धारित समयावधि में मिलकर अपनी बात रख सकते हैं।
Railwellwishers भी मंडल के रेलकर्मियों से ऐसी अपेक्षा रखता है कि यदि आपके आसपास भी रेल परिवार का सदस्य अपने अधिकार एवं नैसर्गिक न्याय से वंचित रह गए हैं तो मंडल रेल प्रबंधक से मुलाकात के लिए निर्धारित समयावधि में मिलकर अपनी समस्या का समाधान पाए।
उम्मीद उन्हीं से होती हैं जो उम्मीदों को पूरा करते हैं और अब कर्मियों में इस व्यवस्था से उत्साह है क्योंकि उन्हें पता है कि कोई भी दिक्कत होगा तो मंडल रेल प्रबंधक महोदय है ना, और मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने भी “मैं हूं ना” का भरोसा देकर कर्मियों का दिल जीत लिया है,जो कि व्यवस्था को दुरुस्त करने का सफ़ल प्रयास है।
प्रयास जारी रहे..
चलना ही जिंदगी हैं
और चलती ही जा रही हैं।






स्वागत योग्य कदम
रेल कर्मचारियों के हित में उठाया गया एक सराहनीय कदम।
रेल कर्मचारियों के हित में उठाया गया एक सराहनीय कदम।
A very appreciating effort… But its found very rare. Such effort gives a very comfortable feeling to needful employees. I salute such officers who are kind, helpful & have positive attitudes. Such officers never retires. Salute again