पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन ने कियाअखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन ने कियाअखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

सोनपुर। पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन द्वारा हाजीपुर एवं पटना में अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस अवसर पर तीन आयु वर्ग के बच्चों को प्रतियोगिता में शामिल किया गया । पहले आयुवर्ग में 6 से 9 वर्ष, दूसरे आयुवर्ग में 9 से 12 वर्ष तथा तीसरे आयुवर्ग में 12 से 15 वर्ष के बच्चे प्रतियोगिता में शामिल हुए ।

इस मौके पर पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्षा रंजना द्वारा बच्चों को उपहार एवं अल्पाहार वितरित किया गया । उहोंने ने कहा हिंदी दिवस के अवसर पर ,हिंदी के प्रति बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से इस तरह का आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर संगठन की सचिव मीनाक्षी कुमार, कोषाध्यक्षा अर्चना चौधरी, प्रियंका सिंह एवं विनीता प्रसाद भी उपस्थित थीं ।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *