महाप्रबंधक ने किया पटना-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

महाप्रबंधक ने किया पटना-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

पटना। महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह द्वारा आज राजेंद्रपुल, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर के रास्ते पटना से हाजीपुर तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया। इस दौरान महाप्रबंधक ने रेलखंड के मध्य पड़ने वाले स्टेशनों, रेल पुलों, रेलवे ट्रैक, समपार फाटक सिगनलिंग प्रणाली सहित संरक्षा से जुड़े पहलुओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने संरक्षा पर विशेष बल दिया। उन्होंने दरभंगा एवं सीतामढ़ी स्टेशन का भी निरीक्षण किया। सीतामढ़ी में महाप्रबंधक ने सर्कुलेटिंग एरिया, साफ-सफाई, प्रतीक्षालय, एफओबी, प्लेटफार्म सहित यात्रियों को उपलब्ध करायी जा रही समस्त सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक द्वारा दरभंगा एवं सीतामढ़ी स्टेशन पर स्टेशन पुनर्विकास से संबंधित कार्यों की अधिकारियों के साथ समीक्षा की गयी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। महाप्रबंधक ने निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। पुनर्विकसित स्टेशन भवन आकर्षक डिजाइन के साथ उन्नत एवं आधुनिक यात्री सुविधाओं से युक्त होगा।

इस दौरान दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री जयंत कुमार चौधरी, सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री विवेक भूषण सूद तथा समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री विनय श्रीवास्तव अपने-अपने क्षेत्राधिकार में महाप्रबंधक के साथ उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *