पटना। स्वतंत्रता दिवस, 2024 के अवसर पर माननीय राष्ट्रपति ने रेलवे सुरक्षा बल,रेलवे सुरक्षा विशेष बल कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से अलंकृत करने की घोषणा की हैं । विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक हेतु 01 तथा सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक हेतु 15 कर्मियों का चयन किया गया है।
इनमें सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक हेतु पूर्व मध्य रेल के निम्नलिखित 03 अधिकारियों,कर्मचारियों का चयन किया गया है ,जिसमें अमरेश कुमार, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, उज्जवल दास, सहायक सुरक्षा आयुक्त,पटना एवं अभय कुमार एसआई,दानापुर शामिल है।



