पटना: “अंधेर नगरी चौपट राजा” एक प्रसिद्ध हिंदी लोकोक्ति है,जिसका अर्थ है, जहां का राजा या मुखिया मूर्ख हो, महाभ्रष्ट हो एवं मति भ्रष्ट हो, वहां अन्याय और अव्यवस्था का माहौल होना। ठीक यही हाल बना रखा है पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के महाभ्रष्ट एवं मति भ्रष्ट महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने अपने कार्यकाल में अपने कारनामों से व्यवस्था को ध्वस्त करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।जब ज़ोन का मुखिया ही चौपट हो तो व्यवस्था का चौपट होना स्वाभाविक है।
पूर्व मध्य रेलवे के पांचों मंडलों की दशा और दिशा दुर्दशा में तब्दील हो चुकी है और लूट का अमृत महोत्सव में सभी शामिल हैं, और जब सभी शामिल हैं तो सोनपुर मंडल इसमें पीछे कैसे रहें, आज़ चर्चा सोनपुर मंडल के यांत्रिक विभाग की जहां का माहौल अराजक है फिर भी किसी को इसकी चिंता नहीं है और चिंता हो भी तो क्यों हों क्योंकि उन्हें सिर्फ अपनी चिंता है।
सोनपुर मंडल के यांत्रिक विभाग की स्थिति अराजक कैसे हैं और क्यूं है इसका विवरण क्रमवार तरीके से बताना आवश्यक है..
(1) ड्यूटी रोस्टर में पारदर्शिता की कमी।
पिट लाईन बरौनी, ट्रेन पासिंग (बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर) गढ़हरा यार्ड एवं डेमू शेड सोनपुर में कार्यरत कर्मचारियों का सम्पूर्ण एवं पारदर्शी रोस्टर जिसमें सभी कर्मचारियों की लिस्टिंग हों, उपलब्ध नहीं है, इसके कारण ड्यूटी वितरण में असंतुलन एवं पक्षपात की स्थिति उत्पन्न हो रही है। ड्यूटी रोस्टर के अनुपालन में जो सबसे बड़ी बाधा सामने आ रही है वो चौंकाने वाली है,
Railwellwishers को जो जानकारी मिली है वो प्रमाणित करता है कि सोनपुर मंडल के यांत्रिक विभाग में अराजकता ही नहीं भयंकर अराजकता है क्योंकि लगभग लगभग 100 कर्मचारी बिना ड्यूटी के वेतन पा रहे हैं और यही सबसे बड़ा कारण है कि ड्यूटी रोस्टर का अनुपालन नहीं किया जा रहा है तब तो बात सोचने वाली है कि आखिर क्या कारण है कि लगभग 100 कर्मचारी बिना ड्यूटी के वेतन पा रहे हैं ऐसा भी नहीं है कि सभी सोनपुर के रंगदार है कारण यह है कि सभी अपने वेतन का एक निर्धारित रकम प्रतिमाह अपने साहब को समर्पित कर रहे हैं।
आप सवाल जरुर कर सकते हैं कि Railwellwishers प्रशासन पर ऐसा सवाल क्यूं उठा रहा है और इसका क्या प्रमाण है।
यकीन मानिए Railwellwishers बिना किसी तथ्य और सत्य के शासन एवं प्रशासन पर सवाल नहीं उठाता और यही Railwellwishers की विश्वसनीयता है।
हाजीपुर में विगत एक वर्ष से अधिक समय से तीनों शिफ्टों में कार्यरत कर्मचारी नियमित रूप से अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे हैं, परन्तु वर्तमान व्यवस्था के अनुसार मास्टर सीट सोनपुर में उपलब्ध है, जिसके कारण कर्मचारियों को सप्ताह में कम से कम एक दिन सोनपुर जाकर अपनी हाजिरी बनानी पड़ती थी ।
फ़रवरी 2026 के प्रथम सप्ताह से मास्टर सीट नियमित रूप से दिन के समय सोनपुर से हाजीपुर लाया जा रहा है , परन्तु कर्मचारियों की ड्यूटी तीनों शिफ्ट (प्रातः, अपराह्न, एवं रात्रि) में होने के कारण सभी कर्मचारियों का नियमित रूप से मास्टर सीट में हाजरी नहीं बन पा रहा है, परिणामस्वरूप कई कर्मचारियों का हाजरी नहीं बन पाता है और ड्यूटी पर रहने के बाबजूद अपने वेतन से वंचित हो जाते हैं ।ऐसी स्थिति में यदि किसी कर्मचारी के साथ कोई अप्रिय घटना, जैसे आकस्मिक बीमारी, दुर्घटना अथवा मृत्यु आदि की स्थिति उत्पन्न हो जाए तो क्या होगा, परिणाम अकल्पनीय है।
(2)इन -रुट में किसी प्रकार की फेलियर होने की स्थिति में कर्मचारियों को हाजीपुर स्टेशन से बाहर जाना पड़ता है।इस दौरान OD (Out Duty) रजिस्टर, जो वर्तमान में केवल सोनपुर में उपलब्ध है,उस पर जाने एवं आने का हस्ताक्षर करना अनिवार्य होता है, परंतु हाजीपुर में OD रजिस्टर उपलब्ध नहीं होने के कारण,उस समय हस्ताक्षर करना संभव नहीं हो पाता है, जिससे ड्यूटी के समय एवं वापसी रिटर्निंग के संबंध में कर्मचारियों को अनावश्यक परेशानियां का सामना करना पड़ता है।
सोनपुर मंडल के यांत्रिक विभाग में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है और आश्चर्यचकित करने वाला बात यह है कि मंडल रेल प्रबंधक श्रीमान अमित सरण खुद यांत्रिक विभाग के अधिकारी हैं।
ऐसा भी नहीं है कि मंडल रेल प्रबंधक महोदय एवं वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता इस समस्या से अवगत नहीं है।East Central Railway Employees Union के शाखा सचिव कमलेश पटेल ने 2102.2026 ने इस समस्या के निदान हेतु लिखित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था,पीएनएम की बैठक में इस समस्या को उठाया गया था फिर भी समस्या का निदान नहीं होना सोनपुर मंडल के यांत्रिक विभाग में व्याप्त महा जंगल राज़ को परिलक्षित करता है।
दिनांक 30.04.2026 को Railwellwishers ने भी सोनपुर मंडल के वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता महोदय को इन विसंगतियों से अवगत कराया है लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलना उनके द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार एवं अत्याचार को परिलक्षित करने के लिए पर्याप्त है।
पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के महाभ्रष्ट एवं मति भ्रष्ट महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह से कोई उम्मीद नहीं की जा सकती क्योंकि उनका बस एक ही लक्ष्य है How to get more &more.
देखिए सिर्फ बकवास करने के लिए मशहूर रेलमंत्री महोदय सोनपुर मंडल के कर्मचारियों के हित में क्या क़दम उठाते हैं!
सोनपुर मंडल के एक और विभाग का पोस्टमार्टम अगले अंक में..
सफ़र जारी है..





