सरकार ने “बिल्ली को दी दूध की रखवाली”!, रेलवे के “महाभ्रष्ट”अधिकारी बनेगा CMPFO का CVO

सरकार ने “बिल्ली को दी दूध की रखवाली”!, रेलवे के “महाभ्रष्ट”अधिकारी बनेगा CMPFO का CVO

पटना: तुलसीदास की रामायण की एक चौपाई है

“समरथ को नहीं दोष गोसाईं,
रवि पावक सुरसरि की नाई”

जिसका अर्थ है कि जो व्यक्ति सामर्थ्यवान होता है उसे किसी प्रकार के दोष नहीं लगते। यहां समर्थ से तात्पर्य सामर्थ्यवान, बलशाली, साधन सम्पन्न और प्रभावशाली व्यक्ति से हैं। समर्थ व्यक्ति के व्यवहार में कमी या नियमों के विरूद्ध आचरण होने पर भी लोग उसे दोषी नहीं ठहराते।

वैसे तो यह मध्यकालीन मानसिकता का प्रतीक है, जिसमें शक्ति को श्रेष्ठता का मापदंड माना जाता है और यह आज़ भी “जिसकी लाठी उसकी भैंस” जैसी कहावतों में दिखाई देता है।

कहावतों में तो दिखाईं देता ही है, पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर में तो साक्षात और साफ-साफ़ दिख रहा है कि मेटल पास के दुरूपयोग में आईआरटीएस अधिकारी अमरेश कुमार जो कि उप मुख्य परिचालन प्रबंधक के पद पर पदस्थापित है, को माफ़ कर दिया गया है!

यह भी पढ़ें : “आईआरटीएस” अधिकारी द्वारा “मेटल पास” का दुरूपयोग! रेलमंत्री लें संज्ञान।

ऐसा अंदेशा इसलिए हो रहा है कि अमरेश कुमार,उप मुख्य परिचालन प्रबंधक, हाजीपुर ने पटना से धनबाद जाने आने के क्रम में मेटल पास का दुरुउपयोग धड़ल्ले से किया है और उनके यात्रा विवरणों को Railwellwishers ने रेल पटल के सामने प्रस्तुत किया है फिर भी कोई कारवाई नहीं की गयी! यह चिंता का विषय है लेकिन उससे भी ज्यादा चिंता की बात तो यह है कि एक ऐसा आईआरटीएस अधिकारी जिस पर पास के दुरूपयोग को रोकने की जिम्मेदारी है खुद मेटल पास का दुरूपयोग किया है.

इससे ज्यादा अनुशासनहीनता की पराकाष्ठा नहीं हो सकती है और वैसे अधिकारी को Coal Mines Provident Fund Organisation (CMPFO) जो कि कोयला मंत्रालय के अधीन है, मुख्य सतर्कता अधिकारी के पद पर प्रतिनियुक्ति की चर्चा है.

सच्चाई भी है, यदि सच्चाई है तब तो यह और भी दुखद है कि एक ऐसा महाभ्रष्ट अधिकारी जो भारतीय रेल के लिए बीमारी है और वो बनने जा रहा है मुख्य सतर्कता अधिकारी! संभवतः यह “बिल्ली के जिम्मे दुध की रखवाली” कहावत को चरितार्थ करता है लेकिन यह सरकार के कहावत को चरितार्थ नहीं करता अब देखने वाली बात यह है कि इस मामले में कौन-कौन ऐसे हैं जो बापू के बंदर वाली भूमिका में हैं!

आपकों स्मरण होगा,15 अगस्त 2022 को लालकिले की प्राचीर से देश के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा था कि भ्रष्टाचार के प्रति लोगों में नफ़रत तो दिखाईं पड़ती है लेकिन लोग भ्रष्टाचारियों के प्रति सहानुभूति भी रखते हैं। अब देखने वाली बात यह है कि इस मामले में कौन किसके प्रति कितना सहानुभूति रखता है लेकिन नेशन फर्स्ट होना चाहिए।

Show 1 Comment

1 Comment

  1. सुनील कुमार

    बिल्ली को दूध की रखवाली देने वाला भी कोई बिलार होगा
    बिल्ली और बिलार को मिश्रा भैया शेर हीं खदेर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *