रेलवे आवासों में जलजमाव को लेकर,रेलकर्मचारी की महिलाओं ने किया डीआरएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन

रेलवे आवासों में जलजमाव को लेकर,रेलकर्मचारी की महिलाओं ने किया डीआरएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन

पटना । न्यू कॉलोनी, खगौल के रेलवे कर्मचारियों के रेल आवासों में पिछले एक सप्ताह से
बरसात के जल जमाव की समस्या से जुझ रहे रेलवे कर्मचारी की खासकर महिलाओं ने दानापुर मंडल कार्यालय का घेराव कर हंगामा व प्रदर्शन किया। उन्होंने तत्काल जलजमाव से निजात पाने की मांग को लेकर कार्यालय के मुख्य द्वार पर ही बैठकर प्रदर्शन करने लगा। महिलाओं को हटाने लिए आरपीएफ की टीम पहुंच गई। मगर आक्रोशित महिलाएं टस से मस नहीं हुई। प्रदर्शन में शामिल उषा देवी किरण देवी, कंचन देवी, इशिता कश्यप, निशु देवी, निधि कुमारी एवं अन्य महिलाओं ने बताया कि करीब एक सप्ताह से बारिश का पानी क्वार्टर के जमा होने से शौचालय की गंदगी व नाले का पानी के साथ घरों के अंदर फैलने से काफी दुर्गंध फैल चूकी है। जलजमाव से यहां मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। आये दिन गंभीर बीमारी का खतरा बना रहता है। लाचार होकर उन्हे रेलवे पदाधिकारियों को जगाने के लिए प्रदर्शन व कार्यालय का घेराव करना पड़ा है। वहीं हंगामा शांत कराने पहुंचे एडीआरएम एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी महिलाओं को जल्द जल निकासी कराने का आश्वासन दिया। इस के बाद जाकर लोग शांत हुआ है।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *