पटना ।अपने घर पर तिरंगा लहराइए और अभियान का हिस्सा बनिए। इसी अभियान के तहत आज प्रातः विनोद कुमार, मंडल रेल प्रबंधक, दानापुर के नेतृत्व में स्वतंत्रता की भावना एवं एकता के लिए रेलवे काॅलोनी,दानापुर में तिरंगा यात्रा निकाला गया।
तिरंगा यात्रा की शुरुआत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय,दानापुर से शुरू होकर मंडल मुख्यालय स्थित विभिन्न रेल कालोनियों से गुजरते हुए,रेलवे अधिकारी क्लब,दानापुर में समाप्त हुई।
इस तिरंगा यात्रा में मंडल के सभी अधिकारीगण,रेलकर्मी,रेल सुरक्षा बल के जवान, स्काउट एंड गाइड तथा मंडल क्रीड़ा संघ के सदस्य शामिल हुए।



