रेलकर्मियों की समस्याओं के समाधान हेतु संघर्ष की रूपरेखा तैयार की ईसीआरईयू ने

रेलकर्मियों की समस्याओं के समाधान हेतु संघर्ष की रूपरेखा तैयार की ईसीआरईयू ने

पटना। ईसीआरईयू की दो दिवसीय केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक केंद्रीय अध्यक्ष कामरेड संतोष पासवान,कामरेड एसपी साहू,और कामरेड राजेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

इस मीटिंग के दौरान आने वाले समय में रेलकर्मियों के समस्याओं के समाधान हेतु संघर्ष की रूपरेखा तैयार की गई। इसके साथ ही पुरानी पेंशन को बहाल करने व निजीकरण रोके जाने हेतु संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर महासचिव कामरेड मृत्युंजय कुमार ने मीटिंग में आए सभी मंडलों, कारखाना और उत्पाद इकाइयों में किए गए यूनियन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हमारी यूनियन पुरानी पेंशन, बोनस, निजीकरण रोकने , रिक्त पदों को भरने आदि मुद्दों पर चरणबद्ध संघर्ष करेगी।

कार्यक्रम में संस्था के मुख्य संरक्षक कामरेड एके रावत ने कहा कि यूनियन कर्मचारियों के हित में संघर्ष तेज करे अलारसा हर प्रकार से उनका सहयोग और समर्थन करेगी। वही कामरेड संतोष पासवान ने कहा कि नई बहाली नहीं आने के कारण कर्मचारियों पर काम का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है, इस वजह से वो मानसिक दबाव में काम कर रहे है। जो कि कर्मचारियों के साथ रेल हित में भी सही नहीं है। इससे संरक्षा और सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि तेरह अगस्त को रेलकर्मियों की समस्याओं को लेकर सभी शाखाओं में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में यूनियन के पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *