रेल मंडल के 80 कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए डीआरएम ने किया पुरस्कृत

रेल मंडल के 80 कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए डीआरएम ने किया पुरस्कृत

पटना । दानापुर रेल मंडल मुख्यालय स्थित ‘अधिकारी क्लब‘ में ‘‘69 वां रेल सप्ताह‘‘ का आयोजन किया गया । इसका उद्घाटन मंडल के मंडल रेल प्रबंधक जयंत कुमार चौधरी एवं शालिनी चौधरी, अध्यक्षा, दानापुर महिला कल्याण संगठन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । डीआरएम श्री चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि,मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों के अनुकरणीय कर्तव्यपालन एवं प्रशंसनीय कार्यों के परिणामस्वरूप मंडल स्तर पर 80 कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया है।

उहोंने कहा कि दानापुर मंडल भारतीय रेल का एक महत्वपूर्ण मंडल है, जो अपनी उत्कृष्ट पहचान बनाए हुए है। दानापुर मंडल अटूट प्रतिबद्धता के साथ सबों के समेकित प्रयास से यात्रियों की सुरक्षित एवं सुविधापूर्ण यात्रा हेतु निरंतर प्रयत्नशील है।
प्रधानमंत्री द्वारा भारतीय रेल के स्टेशनों के पुनर्विकास एवं आधुनिकीकरण के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के 508 स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशीला रखी। जिनमें दानापुर मंडल के 20 स्टेशनों को भी शामिल किया गया है। जिसकी लागत खर्च लगभग 350 करोड रूपये है।

श्री जयंत कुमार चौधरी ने दानापुर मंडल की महत्वपूर्ण उपलब्ध्यिों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दानापुर मंडल द्वारा वित्तीय वर्ष के दौरान यात्री किराया, माल भाड़ा एवं अन्य कोचिंग आय से होने वाली आय में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है, जिससे कुल 1700 करोड़ रू. की आय हुई है तथा स्कैप की बिक्री से लगभग 48 करोड़ मूल्य की आय प्राप्त हुई है।
किउल-गया सेक्शन लाइन का दोहरीकरण का कार्य पूरा किया गया।

करनौती स्टेशन से बख्तियारपुर लिंक केविन स्टेशन के बीच लगभग 4.2 किलोमीटर लंबी रेल ओवर रेल का निर्माण किया गया। किउल और बड़हिया के बीच अशोकधाम में ब्लॉक स्टेशन स्थापित किया गया जिसमें इलेट्रॉनिक इंटरलॉकिंग की व्यवस्था भी स्थापित की गई है।

हमें गर्व है कि 3 वंदे भारत ट्रेन एवं 01 नमो भारत ट्रेन की सौगात दानापुर मंडल को मिली है और इसका संचालन एवं अनुरक्षण मंडल द्वारा किया जा रहा है।

पिछले वर्ष मंडल में कुल 811 कर्मचारियों को पदोन्नति तथा 5150 कर्मचारियों को एमएसीपी के तहत वित्तीय उन्नयन का लाभ प्रदान किया गया। गंभीर बीमारी या आकस्मिक दुर्घटना के मामले में कर्मचारी कल्याण कोष से कुल 112 कर्मचारियों को 25,80,000/- की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।
कर्मचारियों तथा उनके परिजनों की समाजिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए ए सी घोष सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है। मंडल में खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु जगजीवन स्टेडियम के नवीनीकरण एवं विस्तारीकरण का कार्य किया जा रहा है जिसपर अनुमानित लागत 6 करोड़ है। इसके साथ ही वी एन शर्मा इंस्टीच्यूट ग्राउंड का नवीकरण एवं लाईटिंग की व्यवस्था कर फुटबॉल, किकेट एवं वॉलीबॉल खेलों के लिए उपयुक्त बनाया गया तथा हाल ही में एक नया बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन भी किया गया।

मंडल के विभिन्न विभागों को विभिन्न उत्कृष्ट कार्यों के लिए 69 वॉ रेल सप्ताह समारोह में महाप्रबन्धक महोदय द्वारा 10 शील्ड प्रदान किये गये। यह इस मंडल के लिए गर्व की बात है।
इस अवसर पर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक सहित सभी शाखा अधिकारी,महिला कल्याण संगठन की सदस्या एवं ई.सी.आर .इ .यू.के महासचिव मृत्युंजय कुमार आदि उपस्थित
थे।कार्यक्रम का संचालन अतुल कुमार,वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी ने किया।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *