खगौल। रेल एसपी अमरेंदु शेखर ठाकुर ने बताया कि फरक्का एक्सप्रेस में कोच नंबर एस-2 में शौचालय के पास से आरा की जीआरपी पुलिस ने पति-पत्नी समेत 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से दुर्लभ प्रजाति के 27 कछुए बरामद हुए हैं। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 से 20 लाख रुपए आंकी गई है। यूपी के सुल्तानपुर से खेप लाई जा रही थी और डिलीवरी पश्चिम बंगाल में की जानी थी।
मिली जानकारी के मुताबिक ये प्रजाति अब विलुप्त होने के कगार पर है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान यूपी के सुल्तानपुर निवासी रेहानका, विनोद और उमेश कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचने की योजना थी। पूछताछ के बाद सभी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Posted inRailNews
फरक्का एक्सप्रेस से दुर्लभ प्रजाति के 27 कछुए के साथ चार तस्कर गिरफ्तार


