सोनपुर रेल मंडल में रेल सप्ताह समारोह का आयोजन

सोनपुर रेल मंडल में रेल सप्ताह समारोह का आयोजन

सोनपुर। भारतीय रेलवे के स्थापना दिवस पर गुरुवार को सोनपुर मंडल मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन, सोनपुर में ‘ 69वें रेल सप्ताह समारोह’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में सोनपुर के मंडल रेल प्रबंधक श्री विवेक भूषण सूद द्वारा सोनपुर मंडल के सभी विभागों से उत्कृष्ट सेवा हेतु चयनित रेलकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देते हुए मंडल रेल प्रबंधक स्तरीय रेल सेवा पुरस्कार प्रदान किए गए।

मंडल रेल प्रबंधक स्तरीय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री विवेक भूषण सूद द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

तदुपरांत मंडल रेल प्रबंधक द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में उत्कृष्ट सेवा हेतु ’69वें रेल सप्ताह -2024′ के तहत चयनित 53 रेलकर्मियों को रेल सेवा पुरस्कार प्रदान किए गए।

समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री विवेक भूषण सूद ने अपने संबोधन में सोनपुर मंडल की गत वितीय वर्ष में प्राप्त प्रमुख उपलब्धियां का संक्षिप्त प्रस्तुतिकरण दिया।

उन्होंने बताया कि हाल में मार्च में पूर्व मध्य रेल मुख्यालय हाजीपुर रेल सप्ताह समारोह-2024 में सोनपुर मंडल को 8 शील्ड वित्तीय वर्ष 2023 – 24 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु मिली है। इन सब उपलब्धियां में मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का बहुत ही सराहनीय योगदान है।

मंडल रेल प्रबंधक ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले रेलकर्मियों को बधाई देने के साथ सभी का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि पुरस्कार हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। साथ ही, अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने के लिए भी आत्मबल प्रदान करता है।

वही इस कार्यक्रम के दौरान ही बाबा साहेब डॉo भीमराव अम्बेडकर के 134वीं जयंती के अवसर पर मंडल में आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को भी मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पुरस्कृत किया गया।

इस पुरस्कार समारोह के अवसर पर सोनपुर मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती मंजू सूद व विभिन्न सदस्याएं, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री सुमन कुमार तांती सहित सोनपुर मंडल के विभिन्न उच्चाधिकारी, कर्मचारी यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों/सदस्यों के साथ रेलकर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सोनपुर मंडल के स्काउट व गाइड सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। पूरे कार्यक्रम का आयोजन कार्मिक विभाग द्वारा किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *