महिला दिवस पर रेलवे सेवा में उत्कृष्ट योगदान करने वाली 50 महिलाएं हुई सम्मानित

महिला दिवस पर रेलवे सेवा में उत्कृष्ट योगदान करने वाली 50 महिलाएं हुई सम्मानित

खगौल।महिला दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व मध्य रेल दानापुर मंडल के रेलवे अधिकारी क्लब में,महिला दिवस का आयोजन किया गया। जिस में विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट योगदान करने वाली 50 महिलाओं को अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर मंडल के
डीआरएम जयंत कुमार चौधरी एवं पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा शालिनी चौधरी ने सम्मानित किया।
इस से पूर्व इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन डीआरएम श्री चौधरी और श्री शालिनी और वरीय कार्मिक अधिकारी अतुल कुमार आदि ने संयुक्त रूप से पंच दीप पर प्रज्ज्वलित कर किया।
अपने उद्घाटन संबोधन में डीआरएम श्री चौधरी ने कहा कि,आज काफी संख्या में उमंग और उत्साह से भरी कर्तव्यनिष्ठ महिलाओं की भागीदारी ,हम सबों को प्रोत्साहित की है,इन सबों के प्रति हम आदर और सम्मान प्रेषित करते हैं।
उन्होंने कहा की आज महिलाएं अपने पारिवारिक और सोशल जिम्मेदारी के साथ रेल की सेवा ही नहीं,समाज और देश के विभिन्न कठिन से कठिन क्षेत्रों में अपना उत्कृष्ट योगदान ,पुरुषों से कंधा से कंधा मिला कर, सम्मान पा रही है। जो किसी भी विकसित समाज और देश की प्रतीक है। महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्री मति चौधरी ने कहा कि आज महिलाएं विषम परिस्थितियों में भी ट्रेन पायलट, गार्ड,ट्रैक मैन के साथ साथ यहां तक कि आकाश में हवाई जहाज उड़ा कर , उड़ान भर रही है। महिला कल्याण संगठन रेल ही नहीं अन्य क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को प्रोत्साहित ही नहीं कर रही है, आपात स्थितियों में सहयोग भी कर रही है। अंत उहोंने महिलाओं को संबोधित करती हुई कहा कि,समय कोई उत्तम नहीं होता है,समय को अपने कठिन परिश्रम और हुनर से उत्तम बनाना पड़ता है।
पूर्व मध्य रेलवे इम्प्लाइज यूनियन के महासचिव मृत्युंजय कुमार ने अपने संबोधन मेंबकहा कि ,रेलवे को उत्कृष्ट पर पहुंचाने में खास कर महिलाओं की सब से बड़ा योगदान है। आज अपने कठिन परिश्रम से पंख लगा कर आसमान में उड़ान भर रही है।
इस अवसर,मंडल सांस्कृतिक संघ,दानापुर के खास कर महिला कलाकारों ने अरुण कुमार के निर्देशन में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबों का मन मोह लिया।
स्वागत संबोधन मंडल के वरीय अधिकारी श्री अतुल कुमार ने किया। इस अवसर पर मंडल के सभी शाखा अधिकारी,महिला कल्याण संगठन की सदस्याएं और रेलवे यूनियनों के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *