पटना: परीक्षा में धांधली देश की नियति बन चुकी है। पता नहीं क्यूं शाय़द ही कोई ऐसी परीक्षा हो जिसमें अनियमितता की शिकायत नहीं मिलती हो। खैर जब प्रवृत्ति ही अकुत धन सम्पत्ति अर्जित करने की हो तो ऐसी संस्कृति का दर्शन स्वाभाविक है । परीक्षा में धांधली की संस्कृति से भारतीय रेलवे भी अछूता नहीं है चाहे वह परीक्षा नियुक्ति का हो या विभागीय पदोन्नति का।
पूर्व में नेशनल एकेडमी ऑफ इंडियन रेलवे, बड़ौदा द्वारा आयोजित परीक्षा में धांधली का अनोखा तरीका अपनाया गया था और सहायक वाणिज्य प्रबंधक एवं सहायक विद्धुत अभियंता के पदों के लिए पुछे गए सभी प्रश्नों का सही जबाब विकल्प संख्या एक ही था जिसे railwellwishers.com द्वारा पीएमओ के संज्ञान में लाए जाने पर रेल प्रशासन द्वारा परीक्षा को रद्द कर पुनः परीक्षा आयोजित की गई। लेकिन परीक्षा में धांधली करने वालों पर क्या कार्रवाई हुई, जबाब अंधेरे में ही हैं।
पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में चीफ लोकों इंस्पेक्टर (सी एल आई) के रिक्त पदों को भरने के लिए 15.03.2022 को अधिसूचना जारी हुई थी। बहुत सारी विसंगतियों के बावजूद 14.07.2023 को परीक्षा आयोजित हुई थी लेकिन अभ्यर्थियों द्वारा विसंगतियों को लेकर किए जा रहे शिकायतों पर मंडल रेल प्रबंधक श्री जयंत चौधरी ने पदभार ग्रहण करते ही 24.07.2023 को परीक्षा को रद्द कर धांधली करने वालों की मंशा पर पानी फेर दिया था। खैर विसंगतियों को दूर करने में लंबा समय लगा और 01 .02. 2025 का दिन परीक्षा के लिए निर्धारित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के स्थापना दिवस को लेकर मनाए जा रहे शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के कारण परीक्षा 08.02.2025 को पूर्व मध्य रेलवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खगौल दानापुर में आयोजित की गई लेकिन धांधली करने वालों की प्रवृत्ति से यह परीक्षा भी अछूता नहीं रहा और परीक्षा सम्पन्न होने पर जो जानकारी मिली वह चौंकाने वाली थी। परीक्षा सुबह 10.00 बजे से आयोजित होना था जब 10.30 बजे अभ्यर्थियों ने मंडल कार्मिक अधिकारी से परीक्षा में हो रहे विलम्ब को लेकर शिकायत की तब उन्होंने वरीय मंडल विद्युत अभियंता परिचालन से संवाद किया तो जानकारी मिली कि कोई पावर फेल हो गया है इसलिए विलम्ब हो रहा है। लेकिन जब अभ्यर्थियों ने टीएलसी कन्ट्रोल रूम से सम्पर्क किया तो पावर फेल की बात झूठी निकली खैर 13.30 बजे वरीय मंडल विधुत अभियंता परिचालन परीक्षा केंद्र पहुंचे और 13.35 बजे परीक्षा शुरू हुआ। एक और महत्वपूर्ण बात जो परीक्षा में धांधली को परिलक्षित करने के लिए पर्याप्त था वह था 09 परिक्षार्थियों का परीक्षा भवन से बाहर जाना और परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा भवन पहुंचना। सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जब परीक्षा 10 बजे से आयोजित होना था तब 13.35 में शुरू होना, आखिर कारण क्या था?
खैर इन्हीं सवालों के साथ raiwellwishers.com ने वरिष्ठ उप महाप्रबंधक सतर्कता, पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर से मुलाकात कर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और अंततः पुनः एक बार प्रशासनिक कारणों से परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। लेकिन परीक्षा को रद्द कर देना ही समाधान तो है नहीं क्योंकि 15.03.2022 को ही अधिसूचना जारी हुई और लगभग तीन साल होने को है, और अभी तक चीफ़ लोकों इंस्पेक्टर के खाली पदों को नहीं भरा जाना सिस्टम के लिए चुनौती बन गया है।
परीक्षा को रद्द कर देना ही समाधान कैसे हो सकता है जब तक की परीक्षा में धांधली करने वालों पर विधि सम्मत कारवाई नहीं हो खैर यह जिम्मेदारी तो सतर्कता विभाग का हैं, क्योंकि मामला सुरक्षा एवं संरक्षा से जुड़ा हुआ है, इस परीक्षा में हुई धांधली में दानापुर में ही पदस्थापित एक चीफ़ लोकों इंस्पेक्टर की भूमिका संदेश के घेरे में है और सतर्कता विभाग के संज्ञान में भी।
खैर अब देखना महत्वपूर्ण यह होगा कि महाप्रबंधक पूर्व मध्य रेलवे इस मामले में क्या कारवाई करते है क्योंकि मामला रेलवे के सुरक्षा एवं संरक्षा से जुड़ा है।
महाप्रबंधक पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के पहल का इंतजार अभ्यर्थियों के साथ railwellwishers.com को भी है।
सफ़र जारी है..




ग्रीन कलर लापरवाही है सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए
भावपूर्ण श्रधांजलि
Jai ho
भावपूर्ण श्रधांजलि
The Constitution of India will be amended.