हाजीपुर । पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सिंह द्वारा कोनहाराघाट, हाजीपुर स्थित रेलवे कॉलोनी में आज ‘‘परिधान सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र‘‘ का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर संगठन की उपाध्यक्षा श्रीमती रंजना कुमार, सचिव श्रीमती मीनाक्षी कुमार, कोषाध्यक्षा श्रीमती अर्चना चौधरी, संयुक्त सचिव श्रीमती प्रियंका सिंह एवं संगठन की अन्य सदस्याएं उपस्थित थीं ।
सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र खुलने से रेलवे कर्मचारियों, परिवार के सदस्यों एवं आस-पास के रहने वाले लोगों को उचित दर पर सिलाई प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान की जा सकेगी ।



