छठ पूजा के बाद यात्रियों का दूसरे प्रदेशों में लौटना जारी, भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन चौकस

छठ पूजा के बाद यात्रियों का दूसरे प्रदेशों में लौटना जारी, भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन चौकस

खगौल । आस्था के महापर्व छठ पूजा के बाद, दूसरे प्रदेशों से घर आए यात्रियों का लौटना जारी है। खास कर इस दानापुर मंडल के महत्वपूर्ण पटना जंक्शन, दानापुर, राजेंद्रनगर टर्मिनल,पाटलिपुत्र आदि बड़े स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रहा है।

इस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेल प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था किया गया है। इस भीड़ को नियंत्रित करने के साथ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रेल प्रशासन दिन रात लगा हुआ है।
इस लिए खुद पूर्व मध्य के महाप्रबंधक छत्रपाल सिंह और दानापुर रेल मंडल के डीआरएम जयंत कुमार चौधरी पल पल की जानकारी मंडल कार्यालय और स्टेशन पर बने कंट्रोल रूम से लगातार जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश भी दे रहे हैं ।

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि भीड़ को ध्यान में रख पर भरसक प्रयास किया जा रहा है,यात्रियों को रेल ऊपरी पुल (आरओबी ) पर चढ़ कर प्लेटफॉर्म पर नहीं जाना पड़े,इस के लिए खास कर पूजा स्पेशल ट्रेनों को दानापुर स्टेशन के रोड साइड वाले प्लेटफॉर्म 1 और 1 ए से चलाया जाता है,इस से भीड़ को नियंत्रित करना आसान हो जाता है।अगर किसी कारण बस , निर्धारित प्लेटफॉर्म को बदला भी जाता है तो, दो घटा पहले बदला जाता है।

गाड़ियों के आवागमन,लेट रनिंग, खाली बर्थ, कोच पोजीशन आदि की अद्यतन जानकारी नेशनल इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस ) पर भी यात्री देख सकते हैं। ऐसे उद्घोषणा यंत्र के माध्यम से भी लगातार, ट्रेनों आवागमन के अलावा,रेल लाइन को किसी हालात में पार नहीं करने, प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए रेल ऊपरी पुल से आने जाने,लाइन लगा कर ही ट्रेन में सवार होने की लगातार जानकारी दी जा रही है। आरपीएफ और जीआरपी के जवानों के साथ साथ सभी विभागों के रेल कर्मचारियों,स्काउट एंड गाइड को भी इस कार्य में लगाया गया है।

इन सबों को रेल लाइन पार करने से यात्रियों को रोकने के साथ साथ, ट्रेन में लाइन लगा कर चढ़ाने, रेल ऊपरी पुल (एफओ बी) पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने तथा खास कर पूजा स्पेशल ट्रेनों की जानकारी देने आदि जैसे कार्य में लगाया गया है। सीनियर सिटीजन दिव्यांग,एवं बीमार यात्रियों को ट्रेनों में पकड़ कर चढ़ा जा रहा है।

यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान रखते हुए आरक्षित और अनारक्षित टिकट उपलब्ध कराने के लिए प्लेटफॉर्म पर ही अस्थाई रूप अतिरिक्त काउंटर खोला गया है। इस से यात्री भीड़ में टिकट घर जाने से बच रहे हैं।
ऐसे तो स्टेशन प्लेटफार्म पर खानपान के लिए खानपान की सुविधा उपलब्ध है।इस के अलावा स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया और इसके आसपास में भी काफी खानपान के स्टॉल है।

छठ महापर्व के बाद प्रस्थान करने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष प्रबंध करते हुए जरूरतमंद यात्रियों के बीच रेलवे द्वारा महावीर मंदिर ट्रस्ट पटना के सहयोग से भोजन का वितरण किया जा रहा है।

स्टेशन प्लेटफार्म पर पर्याप्त शुद्ध पीने के पानी के लिए वाटर बैंडिंग मशीन भी लगा हुआ है।शौचालयों की सफाई पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है।
स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए होल्डिंग एरिया बनाया गया है। जहां यात्री आराम से गाड़ियों का इंतजार कर सके।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *