हाजीपुर। रेलवे बोर्ड के,अध्यक्ष एवं सीईओ, सतीश कुमार 02 दिवसीय दौरा पर आज पूर्व मध्य रेल पहुंचे । उन्होंने छठ पूजा के बाद भीड़ प्रबंधन, यात्री सुविधा एवं सुरक्षा सहित सभी प्रकार की तैयारियों की समीक्षा की तथा ट्रेनों एवं स्टेशनों पर आवश्यक यात्री सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिए ।
अध्यक्ष, रेलवे बोर्ड द्वारा आज दीघा ब्रिज हाल्ट-समस्तीपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में अध्यक्ष, रेलवे बोर्ड ने आज सोनपुर स्टेशन का भव निरीक्षण कर यात्री सुविधा, स्वच्छता, आदि का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने सोनपुर स्टेशन के प्लेटफार्म, एफ़ओबी, सर्कुलेटिंग एरिया आदि का भी निरीक्षण किए । उन्होंने अमृत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किये जा रहे सोनपुर स्टेशन के विकास कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह एवं सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री विवेक भूषण सूद सहित मुख्यालय एवं सोनपुर मंडल के अन्य उच्चााधिकारीगण उपस्थित थे।




