हाजीपुर। ऑल इंडिया गार्डस काउंसिल के केंद्रीय कमेटी के आवाहन पर लाइन बॉक्स के बदले ट्रॉली बैग दिए जाने के तुगलकी फरमान या यूं कहें बॉक्स पोर्टर के कार्य को जबरदस्ती गाड़ी प्रबंधकों पर लादने के आदेश के खिलाफ आज पूरे देश के गाड़ी प्रबंधक अपने मुख्यालय, मंडल मुख्यालय एवं जोनल मुख्यालय में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कर रहे हैं।
उसी के तत्वाधान में पूर्व मध्य रेलवे के गाड़ी प्रबंधक रेल प्रशासन के इस अव्यावहारिक व अमानवीय फैसले के विरुद्ध अपने जोनल महासचिव डी एस यादव एवम् जोनल अध्यक्ष ए एन लाल जी के नेतृत्व तथा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बी आर सिंह के मार्गदर्शन में परिचालन को प्रभावित किए बिना महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किए हैं।
पूरे जोन के गाड़ी प्रबंधक इसे न सिर्फ अपने मान सम्मान की लड़ाई मान बैठे हैं अपितु यह उनके जीवन और मरण का भी सवाल है। रनिंग कर्मचारी ऐसे ही विपरीत परिस्थितियों और विपरीत मौसम में कार्य करते हैं। उनकी सामान्य दिनचर्या ऐसे ही अन्य कर्मचारियों से बिल्कुल अलग होता है। अपने ड्यूटी के लिए जब घर से निकलते हैं तो उन्हें 72 घंटा तक बाहर रहना पड़ता है। ऐसे में उनकी पर्सनल बिलॉन्गिंग्स ही इतना ज्यादा होता है कि उसे ही ढोने में बढ़ती उम्र के साथ परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उसमें भी मालगाड़ी में कार्य करने वाले गाड़ी प्रबंधक 10-12-15 घंटा तक अपनी ड्यूटी लोहे की बनी तख्ती रूपी कुर्सी पर बिना पानी के अरेंजमेंट के करते है। इस प्रकार मालगाड़ी के गाड़ी प्रबंधक को खाने पीने और शौच के लिए अतिरिक्त 5 लीटर पानी लेकर चलना पड़ता है। खुरदरी रास्ता या बिना रास्ते के कंक्रीट और गिट्टी पर चलकर एवम् लॉन्ग हाल जैसी लंबी गाड़ी में कार्य करने के लिए यह बोझ उठाना असंभव सा प्रतीत है होता है।
दानापुर मंडल से मंडल सचिव ए के पंकज, पी के चौधरी, शंभू कुमार,आशीष कुमार, इंद्रजीत कुमार, अमित कुमार सिंह, अनुशील कुमार, जी एन चौधरी गया डीडीयू मंडल से ए के सिन्हा,कुमार निशांत,शैलेंद्र कुमार,रंजीत कुमार सोनपुर मंडल से रवि शंकर प्रसाद,एच एन ठाकुर,मिथिलेश कुमार,जयशंकर कुमार, प्रकाश कुमार समस्तीपुर मंडल से आर ए यादव,बी पी चंद्र नौटियाल,टी अनवर,अभिषेक कुमार,विवेक कुमार,राजेश कुमार,अमरेंद्र कुमार,संतोष कुमार झा धनबाद मंडल से जोनल कोषाध्यक्ष कॉम रामाशीष प्रसाद के नेतृत्व में गाड़ी प्रबंधकों ने भाग लिए।




