पटना । पूर्व मध्य रेलवे अधिकारी क्लब , दानापुर में,ई सी आरa इंप्लाईज,दानापुर शाखा द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन ,किया गया। इसका उद्घाटन संगठन की महिला रेलवे कर्मचारी सीमा रानी,सरिता पासवान,अनिता कुमारी,नीलम दिवाकर,रेशमा कुमारी आदि ने पंच दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ जाने मानी लोक गायिका व रेलवे कर्मचारी रेखा सिंहा के कजरी गीत से हुआ। घंटों चलने वाली इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में कनिका ने अपने मनमोहक नृत्य से सबों का मन मोह की। इस के संगठन की महिला कर्मचारियों ने कजरी और भोजपुरी गीतों पर जम कर सामूहिक नृत्य कर धमाल मचाई। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं के बीच बैलून प्रतियोगिता के साथ साथ,कई मनोरंजक गेम भी खेला गया।
Posted inRailNews
सावन महोत्सव में महिला रेल कर्मचारियों ने मचाई धमाल


