संरक्षा,सुरक्षा,समयपालन,यात्री सुविधाओं के साथ लंबित परियोजनाओं को पूरा कराना होगा पहली प्राथमिकता-ज्योति प्रकाश, डीआरएम
समस्तीपुर। श्री ज्योति प्रकाश मिश्रा ने समस्तीपुर मंडल के नये मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मंडल कार्यालय, समस्तीपुर में मंडल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
श्री ज्योति प्रकाश मिश्रा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हिन्दू कॉलेज से उच्च शिक्षा प्राप्त की है तथा अपने बैच के गोल्ड मैडलिस्ट रहे हैं।
ये भारतीय रेल यातायात सेवा के 1998 बैच के अधिकारी हैं। श्री मिश्रा भारतीय रेलवे के वरिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड के अनुभवी अधिकारी हैं, जिन्होंने पिछले 25 वर्षों में संचालन, वाणिज्य एवं सामान्य प्रशासन जैसे महत्त्वपूर्ण विभागों में कार्य किया है।
उन्हें पूर्व में महाप्रबंधक पुरस्कार (2008), रेल मंत्री पुरस्कार (2009) तथा रेल मंत्री पुरस्कार (2019) जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।
पूर्व मंडल रेल प्रबंधक श्री विनय वहीं श्रीवास्तव पदोन्नति एवं स्थानांतरण के के पश्चात अब प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर , चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स के पद पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।
नये मंडल रेल प्रबंधक श्री ज्योति प्रकाश मिश्रा ने यात्रियों की बेहतर सेवा का संकल्प व्यक्त करते हुए स्पष्ट रूप से अपनी प्राथमिकताएँ गिनाते हुए कहा कि समस्तीपुर मंडल देश के महत्वपूर्ण रेल मंडलों में से एक है, पूरी कोशिश होगी कि यात्री सुरक्षित, आरामदायक, समयबद्ध और भरोसेमंद रेल सेवा का अनुभव कर सकें।
स्टेशन परिसरों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त किया जाएगा।
प्रतीक्षालय, पेयजल, स्वच्छता, डिजिटल डिस्प्ले एवं लिफ्ट,एस्केलेटर जैसी सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जाएगी।
दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।
ट्रेनों की संरक्षा सुनिश्चित करने हेतु संरक्षा निरीक्षणों की नियमितता बढ़ाई जाएगी।
ट्रैक मेंटेनेंस एवं संरक्षा मानकों का कराई से पालन किया जाएगा।
स्टेशन परिसरों एवं ट्रेनों में CCTV निगरानी को और सुदृढ़ किया जाएगा।
ट्रेनों के परिचालन में समयपालन को बढ़ाने के लिए परिचालन तंत्र को और अधिक कुशल बनाया जाएगा।
सिग्नलिंग प्रणाली के उन्नयन एवं लूप लाइन सुधार को बढ़ावा दिया जाएगा।
यात्रियों की शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के लिए “मंडल स्तर पर जनसुनवाई तंत्र” को और प्रभावशाली बनाया जाएगा।
स्थानीय लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रेल सेवाओं में सुधार किया जाएगा।
नये हाल्ट, ट्रेनों के ठहराव एवं कनेक्टिविटी को लेकर समय-समय पर समीक्षा की जाएगी।
‘स्वच्छ भारत मिशन’ के अंतर्गत स्टेशन परिसरों एवं ट्रेनों में स्वच्छता को और सख्ती से लागू किया जाएगा।
सौर ऊर्जा, वर्षा जल संचयन एवं अपशिष्ट प्रबंधन जैसे पर्यावरण हितैषी उपायों को अपनाया जाएगा।
रेलवे कर्मचारियों के लिए कार्यस्थल पर सुविधाएं, प्रशिक्षण और मनोबल बढ़ाने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।




