विनोद कुमार बने दानापुर रेल मंडल के नए डीआरएम

विनोद कुमार बने दानापुर रेल मंडल के नए डीआरएम

संरक्षा,समय पालन, सुरक्षा, आधारभूत संरचना और यात्री सुविधा रहेगी मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता – विनोद कुमार

पटना । श्री विनोद कुमार ने पूर्व मध्य रेल, दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के रूप में श्री जयंत कुमार चौधरी से कार्यभार ग्रहण कर लिए हैं।
श्री कुमार 1995-बैच के भारतीय रेल अभियंत्रण सेवा के अधिकारी हैं।
इन्होंने दिल्ली काॅलेज ऑफ इंजीनियरिंग से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक तथा आई.आई.टी.,रूड़की से एम.टेक.की डिग्री हासिल की हुई है।

प्रशिक्षण के उपरान्त श्री कुमार ने सर्वप्रथम पश्चिम रेलवे के कोटा मंडल में सहायक मंडल अभियंता के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी।

इन्होंने पश्चिम रेलवे के कोटा, वड़ोदरा, रतलाम मंडल एवं पूर्व रेलवे के हावड़ा, आसनसोल मंडल के साथ-साथ मेट्रो रेलवे एवं निर्माण विभाग में विभिन्न पदों पर भी कार्य किया है।
श्री कुमार को रेलवे के परिचालन, अनुरक्षण एवं निर्माण विभाग में कार्य करने का व्यापक अनुभव प्राप्त है।

दानापुर मंडल में योगदान से पूर्व श्री कुमार, कार्यकारी निदेशक के पद पर,रेल भूमि विकास प्राधिकरण,दिल्ली में पदस्थापित थे।
इस शताब्दी वर्ष में पदभार ग्रहण करने के पश्चात इन्होंने मंडल के समस्त विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर,मंडल में रेल से संबंधित चल रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं परियोजनाओ की विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुए समीक्षा की साथ ही संरक्षा,समय पालन एवं सुरक्षा तथा आधारभूत संरचना को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए समस्त रेल कार्यो को सुगम एवं पारदर्शी कार्य पद्धति का अनुसरण करते हुए संपन्न करने पर बल देते हुए अपनी प्राथमिकता जतायी।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *