वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक सम्मेलन का आयोजन

वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक सम्मेलन का आयोजन

हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर के रेल निकेतन स्थित नया सम्मेलन कक्ष में छत्रसाल सिंह, महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल की गरिमामयी उपस्थिति में वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक सम्मेलन आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता नीरज वर्मा, प्रधान वित्त सलाहकार, पूर्व मध्य रेल,हाजीपुर द्वारा की गई।

सम्मेलन में रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली से सम्मानित अतिथि के रूप में श्री पी.के.मल्लिक, कार्यकारी निदेशक,ट्रांसफार्मेशन भी शामिल हुए। इसके अलावा पूर्व मध्य रेल मुख्यालय के सभी विभागाध्यक्षों के अलावा प्रधान वित्त सलाहकार निर्माण श्रीमती बंदना शर्मा, विसमुलेधि/वित्त एवं बजम.एम.हसन, विसमुलेधि/कारखाना, भंडार एवं यातायात श्री संकल्प नारायण सिंह, विसमुलेधि,निर्माण विजय तुकाराम कदम, सभी उपविसमुलेधि समेत पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों के वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक शामिल हुए।

बैठक में प्रधान वित्त सलाहकार द्वारा रेल के आय-व्यय की समीक्षा की गई तथा उन्होंने अपने संबोधन में वित्तीयअनुशासन को अनुरक्षित रखते हुए आगामी नौ महीने का बजट आवंटन के अंतर्गत व्यय को नियंत्रित करने का दिशानिर्देश दिया। महाप्रबंधक महोदय द्वारा अपने संबोधन में कर्मचारी हित के सभी पहलुओं पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए तथा निर्देशित किया गया कि इसे अपने कार्यकलापों में शामिल किया जाए।

 

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *