खगौल। नेशनल फेडरेशन आफ इंडियन रेलवे मेन्स( एन एफआईआर) का आहवान पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेन्स कांग्रेस के जोनल अध्यक्ष बी पी सिंह के नेतृत्व में दानापुर मंडल में न्यू पेंशन स्कीम एवं यूनीफाईड पेंशन स्कीम ( यू पी एस) के विरोध में भारत सरकार के विरुद्ध में प्रदर्शन किया गया। जिसमें केन्द्रीय नेता
यू एस सिन्हा, चंदेश्वर राय सहित कई नेताओं ने भाग लिया! इस प्रदर्शन में रेलवे में खाली पोस्ट को भरने, रेल आवास की जर्जर स्थिति में सुधार, ट्रैक मेन्टेनर भाईयों के लिए एल डी सी ओपन टू आल लागू करने, सभी टेकनिकल स्टाफ को हार्ड एंड रिस्क एलाउंस देने सहित कई मांगे को जोरदार तरीके से रखा गया! ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेन्स कांग्रेस का संघर्ष तब तक जारी रहेगा जबतक पुरानी गारंटी पेंशन स्कीम लागू न हो जाए!
Posted inRailNews
ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेन्स कांग्रेस ने न्यू पेंशन स्कीम एवं यू पी एस के विरोध में विरोध में किया प्रदर्शन


