पटना। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव दीघाघाट हॉल्ट पर आयोजित प्रेस संवाददाता सम्मेलन ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा बिहारवासियों के सुगम आवागमन हेतु कई नई ट्रेनों का सौगात दी जा रही है। इनमें 4 अमृत भारत ट्रेनें पटना-नई दिल्ली के मध्य प्रतिदिन, दरभंगा-लखनऊ एवं मालदा टाउन-लखनऊ के मध्य एक-एक साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन तथा सहरसा और अमृतसर के मध्य अमृत भारत ट्रेन शामिल हैं। इसके साथ ही सीमांचल से दक्षिण भारत के लिए एक नई ट्रेन जो जोगबनी से इरोड के मध्य चलायी जाएगी।
उन्होंने कहा कि जल्द ही बिहार के कुछ नई परियोजनाओं की मंजूरी दी जाएगी जिनमें 1156 करोड़ की लागत से 53 किमी लंबी भागलपुर-जमालपुर तीसरी लाईन, 2017 करोड रुपये की लागत से 104 किमी लंबी बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया का दोहरीकरण तथा 3000 करोड़ की लागत से 177 किमी लंबी रामपुर हाट-भागलपुर का परियोजनाएं शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि बिहार में जल्द ही दो सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क आफ इंडिया (एसटीपीआई) का उद्घाटन किया जाएगा। इनमें 53 करोड की लागत से पाटलिपुत्र में तथा 10 करोड़ की लागत से दरभंगा में निर्मित एसटीपीआई शामिल हैं ।
इस मौके पर दीघा विधान सभा के विधायक संजीव चौरसिया पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह दानापुर मंडल के डीआरएम जयंत चौधरी, सोनपुर मंडल के डीआरएम विवेक भूषण सूद एवं समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।




