दानापुर । दानापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1ए पर खड़ी दानापुर पूणे सुपर फास्ट एक्स्प्रेस के बोगी के शौचालय के पड़े डस्टबीन से एक 2 वर्षीय बच्चे का शव बरामद किया गया है। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।
जीआरपी प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि प्लेटफार्म पर खड़ी दानापुर पुणे एक्सप्रेस के बोगी नंबर बी 5 के शौचालय के डस्टबीन में कंबल में लपेटा हुए 2 वर्षीय बच्चा बेसूध अवस्था में पड़ा मिला। तत्काल उसे पास के रेलवे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम करा उसकी पहचान व मौत की कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Posted inRailNews
ट्रेन के शौचालय के डस्टबीन से मिला बच्चे का शव


