खगौल। दानापुर रेल मंडल मुख्यालय स्थित रेलवे जगजीवन स्टेडियम,खगौल में, दानापुर रेल मंडल के दीनापुर से दानापुर के 100 साल (01जनवरी1925-01जनवरी
2025) के गौरवान्वित इतिहासिक सफरनामा को लेकर किया गया शताब्दी समारोह का भव्य आयोजन ।
इसका उद्घाटन पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रपाल सिंह एवं दानापुर मंडल के डीआरएम जयंत चौधरी आदि ने संयुक्त रूप से पूर्व मध्य रेल और दानापुर के वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में आकाश में बैलून उड़ा कर किया।
इस मौके पर खास कर दानापुर के पूर्व डीआरएम प्रभात कुमार एवं सुनील कुमार के अलावा समस्तीपुर के
वर्तमान डीआरएम विनय कुमार श्रीवास्तव ,सोनपुर के
डीआरएम विवेक भूषण सूद ,पूर्व महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा सुनीता सिंह एवं दानापुर मंडल कल्याण संगठन की अध्यक्षा शालिनी चौधरी समेत पूर्व मध्य रेल और दानापुर मंडल के वरीय अधिकारियों ,कर्मचारियों एवं रेलवे यूनियनों के पदाधिकारीगण आदि उपस्थिति थे।
अपने संबोधन में महाप्रबंधक ने कहा कि खास कर दानापुर मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी लगन,कड़ी मेहनत और आपसी प्रेम से दानापुर रेल मंडल को पहचान दिलाया है,उसके प्रति आभार व्यक्त करता हूं,आगे भी संकल्प लेकर भारतीय रेल के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान कर दानापुर रेल मंडल को ऊंचाई पर ले जायेंगे, ऐसी उम्मीद करता हूं।
इस से पहले अपने स्वागत संबोधन दानापुर के डीआरएम श्री जयंत चौधरी ने कहा कि,पूर्व रेलवे,पूर्व मध्य रेल और दानापुर रेल मंडल के पदाधिकारियों के लगन और मेहनत से दानापुर मंडल ने भारतीय रेल में महत्वपूर्ण योगदान कर सौ साल में अपनी पहचान बनाया है ,जो आगे भी जारी रहेगा।
। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन )आधार राज के देखरेख और महत्वपूर्ण सहयोग से किया गया।
सभी आमंत्रित अधिकारियों और महिला संगठन के सदस्यों आदि को अंग वस्त्र और शताब्दी वर्ष का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
वहीं मंडल के राष्ट्रीय स्तर पर मैडल जीतने वाले राजीव कुमार सिंह (कब्बड्डी),अंजू कुमारी (एथलीट) ,शमा प्रवीण ( कब्बड्डी)अरुण कुमार( सांस्कृतिक ) को श्री मति सुनीता सिंह और शालिनी चौधरी ने स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया ।
वहीं दूसरी ओर संरक्षा,सुरक्षा,परिचालन आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए इंजीरिंग (नवादा),परिचालन (पटना), एस एंड टी (दानापुर) और आरपीएफ (आरा) टीम को शील्ड दे कर महाप्रबंधक ने सम्मानित किया गया।
इस मौके पर पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडल सोनपुर, समस्तीपुर,धनबाद, मुगलसराय और दानापुर के कलाकारों ने अपनी अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सब का मन मोह लिया। इस के लिए दानापुर और समस्तीपुर मंडल की टीम को संयुक्त विजेता और मुगलसराय को उप विजेता घोषित किया गया।
इस अवसर पर विशेष रूप से वाराणसी के डॉ बिपिन मिश्रा के द्वारा शंख नाद की प्रस्तुति एवं विदेशी महिला कलाकारों ने अपने वायलिन और सैक्सोफोन की प्रस्तुतियों से सबों का दिल जीत लिया।
इस अवसर पर लेजर शो के माध्यम से दानापुर रेल मंडल के उपलब्धियों,चल रहे कार्यों और भविष्य की योजना को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई।
इस के अलावा दानापुर डीआरएम कार्यालय का मॉडल (झांकी) बना कर उस पर फोटो प्रदर्शनी भी लगाया गया।
इस अवसर को यादगार बनाने के लिए सामरिक और टेबुल बुक का अनावरण ,महाप्रबंधक श्री छत्रपाल सिंह एवं डीआरएम श्री जयंत चौधरी आदि ने संयुक्त से किया।
Posted inRailNews
दानापुर रेल मंडल के दीनापुर से दानापुर के 100 साल के सफरनामा को लेकर किया गया शताब्दी समारोह का भव्य आयोजन


