ट्रेन में यात्रियों से जबरन वसूली व मारपीट करने को लेकर 4 ट्रांसजेंडरों को किया गिरफ्तार

ट्रेन में यात्रियों से जबरन वसूली व मारपीट करने को लेकर 4 ट्रांसजेंडरों को किया गिरफ्तार

खगौल। ट्रेन में यात्रा के दौरान यात्रियों के साथ जबरन वसूली व मारपीट करने के मामले में जीआरपी एवं आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई करते हुए संघमित्रा एक्सप्रेस से 4 ट्रांसजेंडरों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार ट्रांसजेंडरों में
बिहिया भोजपुर के रहने वाले काजल खातून, सुनीता उर्फ मिष्ठी, निशा एवं मुस्कान है। आरा से रविवार की सुबह गाड़ी संख्या 12295 संघमित्रा एक्सप्रेस जैसे ही स्टेशन से खुली तो 4 की संख्या में ट्रांसजेंडरों
ने यात्रियों से जबरन पैसा की मांग करने लगे। कुछ यात्रियों के पैसा नहीं देने पर उनके साथ अश्लील हरकतों के साथ साथ मारपीट करने लगे। एक पीड़ित यात्री द्वारा रेलवे के टॉल नंबर 139 पर फोन कर मदद मांगी। सूचना मिलने पर जीआरपी एवं आरपीएफ की टीम चारों ट्रांसजेंडरों
को गिरफ्तार कर लिया गया। जीआरपी थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित ट्रांसजेंडरों पर कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *