रेलवे पेंशनर्स ब्रदरहुड का वार्षिकोत्सव सह स्थापना दिवस समारोह संपन्न

रेलवे पेंशनर्स ब्रदरहुड का वार्षिकोत्सव सह स्थापना दिवस समारोह संपन्न

खगौल । एन सी घोष सामुदायिक भवन ,खगौल में रेलवे पेंशनर्सरेलवे पेंशनर्स ब्रदरहुड दानापुर, खगौल का वार्षिकोत्सव सह स्थापना दिवस समारोह धूमधाम ब्रदरहुड दानापुर, खगौल का वार्षिकोत्सव सह स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से राम अनुग्रह नारायण सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया ।इसमें दानापुर रेल मंडल के सीनियर डीपीओ अशोक कुमार ,खगौल नगर परिषद के अध्यक्ष सुजीत कुमार,खगौल नाट्य परिषद के महासचिव नवाब आलम,केनरा बैंक,कोऑपरेटिव बैंक के मैनेजर आदि उपस्थित थे।
अपने संबोधन में दानापुर मंडल के सीनियर डीपीओ श्री अधिक कुमार ने सेवानिवृत रेल कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ समाधान किए जाएगा।
नगर अध्यक्ष सुजीत कुमार एवम नवाब आलम ने संस्थान को भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया है।
इस अवसर पर संगीत का रंगारंग कार्यक्रम एवं हास्य नाटक भी प्रस्तुत किया गया । सभा को महासचिव सुरेश विश्वकर्मा ,उपाध्यक्ष एन के दास ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर अशोक श्रीवास्तव,अशोक पांडे,अरुण चौहान ,श्रीनिवास प्रसाद, देवेन्द्र विश्वकर्मा,सुरेश प्रसाद, निर्मल सिंहा,कन्हैयालाल, अवध किशोर प्रसाद,ए के राय ब्रिजनाथ प्रसाद, जवाहर प्रसाद ,लछमन प्रसाद,विभूति भूषण प्रसाद ,श्याम नंदन राय ,बीरेन्द्र कुमार आदि ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान किया है।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *