सोनपुर । ठंड के मौसम को ध्यान
में रख कर सोनपुर रेल मंडल के विभिन्न 22 महत्वपूर्ण स्टेशनों पर कार्यरत 432 कुलियों को ठंड को देखते हुए,मंडल रेल प्रबंधक श्री विवेक भूषण सूद एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री रौशन कुमार द्वारा उलेन एवं सूती यूनिफॉर्म वितरण किया गया।जिससे कुलियों के बीच इस ठंड के मौसम में ऊनी यूनिफॉर्म वितरण होने से काफी खुशी का माहौल है।कुलियों द्वारा मंडल रेल प्रबंधक एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक को आभार व्यक्त किया है।कुलियों को प्रति वर्ष 2 सेट सुविधा पास एवं 1 आउटडोर चिकित्सा की सुविधा प्रदान किया जाता है।
Posted inRailNews
सोनपुर मंडल में कुलियों के बीच यूनिफॉर्म वितरण से खुशी का माहौल


